{"_id":"63897dac5bcdf27c9a22e16b","slug":"hema-chaudhary-murder-case-murder-on-12th-november-marriage-on-19th-and-thirteenth-on-21st-november","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हेमा चौधरी हत्याकांड: 12 नवंबर को हत्या...19 को शादी और 21 नवंबर को 'तेरहवीं', फिर ऐसे हुआ सनसनीखेज खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमा चौधरी हत्याकांड: 12 नवंबर को हत्या...19 को शादी और 21 नवंबर को 'तेरहवीं', फिर ऐसे हुआ सनसनीखेज खुलासा
Fri, 02 Dec 2022 09:59 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा/दादरी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा/दादरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 02 Dec 2022 09:59 AM IST
विज्ञापन
Hema Chaudhary murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के दादरी के बढ़पुरा गांव निवासी पायल भाटी ने प्रेमी संग मिलकर अपने जैसी कदकाठी की दिखने वाली ग्रेनो वेस्ट निवासी हेमा चौधरी की घर बुलाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हेमा के चेहरे पर गर्म तेल डालकर पहचान मिटाने का प्रयास किया। हेमा के हाथ की नस काटकर अपने कपड़े पहना दिए। शव के पास पायल के नाम का सुसाइड नोट छोड़कर दोनों फरार हो गए। सुसाइड नोट पढ़कर परिजनों ने पायल का शव समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पायल प्रेमी संग मिलकर अपने माता-पिता को खुदकुशी करने के लिए विवश करने वाले भाई की पत्नी, साले और शादी कराने वाले बिचौलिए की हत्या की साजिश रचने में जुट गई। 12 नवंबर को लापता हुई हेमा की गुमशुदी दर्जकर तलाश में जुटी बिसरख कोतवाली पुलिस ने पायल और सिकंदराबाद निवासी प्रेमी अजय को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है।
पायल का घर
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, पायल ने फेसबुक फ्रेंड अजय के साथ मिलकर हेमा चौधरी की हत्या कर दी। चंद दिनों बाद ही उसने फेसबुक फ्रेंड के नाम की मेंहदी भी हाथों में रचा ली। दादरी में 12 नवंबर को वारदात कर फरार होने के सात दिन बाद पायल ने अजय के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।
Hema Chaudhary murder
- फोटो : अमर उजाला
वहीं परिजनों ने हेमा के शव को पायल समझ कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। 21 नवंबर को पायल की तेरहवीं की रस्म भी अदा कर दी गई। इसके वह अपने माता-पिता की मौत का बदला लेने के तैयारियों में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हेमा चौधरी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले की वह वारदात को अंजाम देती। पुलिस ने अजय और पायल को हिरासत में ले लिया। पुलिस और बढ़पुरा के ग्रामीणों ने बताया कि पायल रविंद्र भाटी और राकेश देवी की इकलौती बेटी थी। उसने बीए की पढ़ाई की थी।
विज्ञापन
मुक्ति धाम में जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पढ़ाई के बाद वह माता-पिता के पास ही रहती थी। माता-पिता के एक साथ खुदकुशी करने से वह बेहद आहत हुई। हादसे के बाद उसने अपनी जान देने की कोशिश की थी।