फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोएडा के मॉल में मर्डर: मॉल और पब प्रबंधन ने नहीं किया बीचबचाव, सीसीटीवी फुटेज से सामने आया चौंकाने वाला सच

Thu, 28 Apr 2022 09:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 28 Apr 2022 09:25 AM IST
विज्ञापन
Murder in Noida Mall and pub management did not intervene
murder in noida - फोटो : अमर उजाला
नोएडा के सेक्टर-38 ए स्थित गार्डेन गैलेरिया मॉल के लॉस्ट लेमंस पब में परचेज मैनेजर बृजेश राय (35) की हत्या के मामले में पुलिस ने दो मैनेजर समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मॉल और पब के बाउंसर और कर्मचारी शामिल हैं। मामले में दो आरोपी अभी भी फरार हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। वहीं बृजेश के शव को परिजन अंतिम संस्कार के लिए बिहार के छपरा स्थित पैतृक गांव ले गए हैं। नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सोमवार रात को हुई हत्या की जांच में पता चला है कि इस पूरे घटनाक्रम में नौ आरोपी शामिल थे। इसमें दो मैनेजर समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फरार दो आरोपियों में एक मॉल का कर्मचारी है और दूसरे की पहचान अभी नहीं हुई है।  मूल रूप से छपरा, बिहार निवासी ब्रिजेश राय पत्नी पूजा राय व दो बच्चों के साथ सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसले सोसाइटी में रहते थे।
Murder in Noida Mall and pub management did not intervene
इसी मॉल में हुई हत्या - फोटो : अमर उजाला
वह सेक्टर-80 के जेएलएन फेनिक्स कंपनी में परचेज मैनेजर थे। पत्नी पूजा सेक्टर-132 स्थित डीपीएस में शिक्षिका हैं। सोमवार को अपने ऑफिस के सात साथियों के साथ पार्टी करने के लिए गार्डेन गैलेरिया के लॉस्ट लेमन बार गए थे।
Murder in Noida Mall and pub management did not intervene
मृतक की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
बिल को लेकर पब के कर्मचारियों के साथ कहासुनी के बाद बाउंसरों व कर्मचारियों ने लात घूंसे से मार-मार कर बृजेश को अधमरा कर दिया था। इसमें बृजेश की मौत हो गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Murder in Noida Mall and pub management did not intervene
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
इन्हें किया गया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में पब के मैनेजर छतरपुर निवासी देवेंद्र सिंह, मैनेजर सेक्टर-15 निवासी सुंदर सिंह, सेक्टर-12 निवासी कुमेर सिंह बंगारी, गिझौड़ निवासी हिमांशु कुमार, छलेरा निवासी मैडी ठाकुर, सदरपुर निवासी गुड्डू सिंह और सूरजपुर निवासी कपिल उर्फ नाहर सिंह शामिल हैं। इनमें गुड्डू सिंह व कपिल बाउंसर हैं।
 
विज्ञापन
Murder in Noida Mall and pub management did not intervene
इसी मॉल में हुई हत्या - फोटो : अमर उजाला
मॉल और पब प्रबंधन ने नहीं किया बीच-बचाव
सोमवार रात को गार्डेन गैलेरिया में मारपीट से अफरातफरी मची थी। इसके बावजूद मॉल और पब प्रबंधन का कोई अधिकारी न तो बीच बचाव करने आया और न ही  किसी अन्य ने बचाया। आरोप है कि बार और मॉल प्रबंधन से कोई भी शख्स बृजेश को इलाज के लिए भेजने के लिए भी आगे नहीं आया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed