फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पब में मर्डर: 15 मई को थी बृजेश और पूजा की सातवीं सालगिरह, मैनेजर ने फोन पर पत्नी से कहे थे ये आखिरी शब्द

Wed, 27 Apr 2022 08:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 27 Apr 2022 08:41 AM IST
विज्ञापन
Murder in Pub Noida May 15th was the seventh anniversary of Brijesh and Pooja, the manager said these last words to his wife on the phone
Murder in Pub Noida - फोटो : अमर उजाला
नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल के लॉस्ट लेमंस पब में सोमवार रात मैनेजर बृजेश राय की हत्या के बाद पत्नी पूजा ने पुलिस व पार्टी करने गए दोस्तों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पूजा का कहना है कि अगर पुलिस और पति के दोस्त समय रहते मदद करते तो पति जिंदा होते। आखिरकार सात लोग पार्टी में गए थे तो पति की ही हत्या क्यों हुई। बिलखते हुए पूजा ने कहा कि सीएम सर, पति के हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और आरोपियों के घर-बार पर बुलडोजर चलवाएं। सेक्टर-132 स्थित डीपीएस स्कूल में शिक्षिका पूजा ने कहा कि वह पति व बच्चों के साथ रह रही थीं। पति बृजेश ऑफिस के दोस्त सुमित, बिक्रम, अंजलि आदि के साथ पार्टी करने गए थे, लेकिन सभी दोस्तों ने घटना को छिपाया। रात 12 बजे तक जब वह नहीं आए तो फोन मिलाया, लेकिन नंबर बंद आया। बृजेश के दोस्त सुमित को फोन किया तो कई बार नहीं उठाने के बाद रात 1:15 बजे कॉल बैक कर उसने कहा कि दो मिनट में फोन करता हूं। 

 
Murder in Pub Noida May 15th was the seventh anniversary of Brijesh and Pooja, the manager said these last words to his wife on the phone
परिवार के साथ मृतक - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद दोस्तों ने बृजेश की तबीयत खराब होने की बात कही तो वह आधी रात को कैब से प्रयाग अस्पताल पहुंची। यहां भारी संख्या में पुलिस तैनात थी और कोई कुछ नहीं बता रहा था। जब उन्होंने पति को देखने की जिद की तो पुलिस ने मना कर दिया। बाद में शव को देखने दिया गया।
Murder in Pub Noida May 15th was the seventh anniversary of Brijesh and Pooja, the manager said these last words to his wife on the phone
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
15 मई को थी सातवीं सालगिरह
पत्नी पूजा ने बताया कि 15 मई को शादी की 7वीं सालगिरह थी। पांच साल का बेटा सार्थक व तीन साल की बेटी भूविका है। 13 मार्च को भूविका का जन्मदिन भी मनाया था। 15 मई को सालगिरह के मौके पर दोनों कहीं बाहर जाने की तैयारी भी कर रहे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Murder in Pub Noida May 15th was the seventh anniversary of Brijesh and Pooja, the manager said these last words to his wife on the phone
मृतक की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
तीन बजे बात हुई तो चार्जर देने घर आए
पूजा का कहना है कि पति से दोपहर बाद करीब 3 बजे फोन पर बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि घर देर से आएंगे। किसी पार्टी में जाना है। इस पर पूजा ने चार्जर देने की बात कही तो उन्होंने शाम को आकर चार्जर घर पर छोड़ने की बात कही। करीब 7:30 बजे ब्रिजेश घर पर चार्जर देकर चले गए।

 
विज्ञापन
Murder in Pub Noida May 15th was the seventh anniversary of Brijesh and Pooja, the manager said these last words to his wife on the phone
इसी मॉल में हुई हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने लैपटॉप, बैग मोबाइल नहीं दिया
पूजा ने आरोप लगाया कि जब वह अस्पताल पहुंची तो किसी पुलिस वाले ने सुध नहीं ली। पुलिस ने आधिकारिक रूप से पति की मौत की जानकारी भी नहीं दी। पति के शव को पांच मिनट में अस्पताल से गायब करा दिया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed