{"_id":"6268aa9c12742a6678481749","slug":"manager-thrashed-to-death-by-bouncers-in-noida-pub","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नोएडा के मॉल में मर्डर: 7400 के बिल पर सवाल उठाया तो पीटने लगे बाउंसर, दोस्तों के सामने छीन ली जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा के मॉल में मर्डर: 7400 के बिल पर सवाल उठाया तो पीटने लगे बाउंसर, दोस्तों के सामने छीन ली जिंदगी
Wed, 27 Apr 2022 08:40 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 27 Apr 2022 08:40 AM IST
विज्ञापन
murder in noida
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-38 स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल के लॉस्ट लेमन पब में बाउंसरों ने बिल के विवाद में सोमवार देर रात पार्टी करने आए एक परचेज मैनेजर की पीटकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने पब के मैनेजर समेत अन्य कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज 16 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। वहीं, मैनेजर की पत्नी ने पुलिस व पार्टी करने गए दोस्तों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, मूलरूप से छपरा निवासी ब्रिजेश राय (35) पत्नी पूजा व दो बच्चों के साथ सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसले सोसाइटी में रहते थे। वह सेक्टर-80 के जेएलएन फेनिक्स कंपनी में परचेज मैनेजर थे। पूजा सेक्टर-132 स्थित डीपीएस में शिक्षिका है। ऑफिस के सात साथियों के साथ पार्टी करने के लिए ब्रिजेश लॉस्ट लेमन बार गए थे। रात करीब 10:30 बजे पार्टी के दौरान ब्रिजेश की 7400 रुपये के बिल को लेकर पब के कर्मचारियों के साथ कहासुनी हो गई।
इसी मॉल में हुई हत्या
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि करीब 11:30 बजे रात में पब में करीब दो दर्जन से अधिक बाउंसर व कर्मचारियों ने मारपीट शुरू कर दी। बाउंसरों ने लात घूंसे मारकर ब्रिजेश को अधमरा कर दिया। इसके बाद ब्रिजेश को दोस्तों ने सेक्टर-41 स्थित प्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई।
इसी मॉल में हुई हत्या
- फोटो : अमर उजाला
एडीसीपी रणविजय सिंह का कहना है कि मैनेजर की दोस्त की तहरीर पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मैनेजर समेत 16 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मारपीट में शामिल आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। अब तक आठ आरोपी मारपीट में शामिल पाए गए हैं।
विज्ञापन
परिवार के साथ मृतक
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को ही भागलपुर से आए थे दंपती
पूजा का कहना है कि वे लोग कुछ दिनों पहले बिहार गए थे। भागलपुर में पूजा का मायका है। ब्रिजेश, पूजा व दोनों बच्चे सोमवार को ही नोएडा आए थे।
पूजा का कहना है कि वे लोग कुछ दिनों पहले बिहार गए थे। भागलपुर में पूजा का मायका है। ब्रिजेश, पूजा व दोनों बच्चे सोमवार को ही नोएडा आए थे।