{"_id":"69c73dd13c17cae72c04282a","slug":"noida-airport-inauguration-noida-will-take-a-new-flight-of-development-from-today-2026-03-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Noida Airport Inauguration: इंतजार खत्म, आज से विकास की नई उड़ान भरेगा नोएडा, पीएम मोदी के हाथों होगा लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Airport Inauguration: इंतजार खत्म, आज से विकास की नई उड़ान भरेगा नोएडा, पीएम मोदी के हाथों होगा लोकार्पण
माई सिटी रिपोर्टर, यमुना सिटी
Published by: Akash Dubey
Updated Sat, 28 Mar 2026 09:02 AM IST
सार
Noida Jewar Airport Inauguration Today: प्रधानमंत्री शनिवार यानी आज नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का लोकार्पण करेंगे। इस एयरपोर्ट के संचालन से दिल्ली समेत हिंडन एयरपोर्ट का दबाव भी कम होगा। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर और जाने पूरा कार्यक्रम-
करीब 25 वर्षों के बाद आसमान से जुड़ने का नोएडा का सपना आज पूरा पूरा हो जाएगा। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही कार्गो टर्मिनल का लोकार्पण और विमानों की मरम्मत के लिए बनने वाले एमआरओ (रखरखाव, मरम्मत और संचालन) सेंटर का शिलान्यास भी करेंगे। एयरपोर्ट पर घरेलू व्यावसायिक उड़ानें और कार्गो सुविधा अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक शुरू होने की संभावना है। हवाईअड्डे के पहले चरण में 1334 हेक्टेयर क्षेत्र में विकास कार्य किए गए हैं। करीब 11,200 करोड़ की लागत से तैयार हवाई अड्डा उड़ान भरने के लिए तैयार है।
Trending Videos
2 of 9
Noida Airport Inauguration
- फोटो : पीटीआई
उद्घाटन से पहले पीएम करेंगे निरीक्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह लगभग 11:30 बजे नोएडा एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का निरीक्षण करेंगे। जिसके बाद दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री हवाई अड्डे का लोकार्पण करेंगे। समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सिविल एविएशन मंत्रालय के मंत्री राम मोहन नायडू शामिल होंगे। इसके कुछ देर बाद प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा एयरपोर्ट परिसर में टर्मिनल से कुछ दूरी पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
Noida Airport Inauguration
- फोटो : पीटीआई
वीवीआईपी एक्सप्रेसवे और आम लोग किशोरपुर से करेंगे प्रवेश
लोकार्पण कार्यक्रम और प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए तीन बड़े पांडाल बनाए गए हैं। पीएम की रैली में डेढ़ लाख लोगों के जुटने का अनुमान है। कार्यक्रम में वीवीआईपी की एंट्री यमुना एक्सप्रेसवे के 33 किमी कट पर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से होगी। जबकि आम जनता की एंट्री किशोरपुर वाले रास्ते से होगी। लोगों की सुविधा के लिए समारोह के अंदर जाने के लिए पांच गेट बनाए गए हैं। समारोह में 20 हजार वाहनों के आने की उम्मीद है। इसके लिए 15 से ज्यादा पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। एयरपोर्ट पर दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा से भी लोगों के आने संभावना है।
4 of 9
Noida Airport Inauguration
- फोटो : पीटीआई
एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए टैक्सी और निजी वाहन का सहारा
घरेलू फ्लाइटों के शुरू होने के साथ-साथ कैब और बसों की सुविधा दी जानी है। इसके लिए एनआईए ने यूपी रोडवेज, दिल्ली रोडवेज, उत्तराखंड और राजस्थान रोडवेज के साथ एमओयू किया है। इसके अलावा कुछ कैब कंपनियों से भी एनआईए का समझौता है।
विज्ञापन
5 of 9
Noida Airport Inauguration
- फोटो : पीटीआई
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद आदि शहरों से निजी वाहनों से आने वाले नोएडा एयरपोर्ट पहुंचने वालों के लिए यमुना एक्सप्रेसवे का विकल्प है। यमुना एक्सप्रेसवे के 32वें किमी पर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए इंटरचेंज बनाया गया है। करीब 800 मीटर एलिवेटेड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का यह रास्ता पहले ही तैयार हो चुका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।