{"_id":"69dd227bb750e58b7c054e40","slug":"noida-labour-protest-timeline-started-from-motherson-at-9-am-noida-burnt-till-4-30-2026-04-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Noida Labour Protest Timeline: सुबह 9 बजे मदरसन से शुरू हुआ बवाल, 12 बजे उग्र हुए कर्मी; 4.30 तक जला नोएडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Labour Protest Timeline: सुबह 9 बजे मदरसन से शुरू हुआ बवाल, 12 बजे उग्र हुए कर्मी; 4.30 तक जला नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: विकास कुमार
Updated Mon, 13 Apr 2026 10:47 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 9 बजे फेज-2 इलाके में श्रमिक वेतन बढ़ाने की मांग प्रदर्शन कर रहे थे। श्रमिकों पर लाठी चार्ज की खबर फैलते ही प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी-निजी वाहनों में आगजनी शुरू कर दी।
बीते चार दिनों से सुलग रही वेतन बढ़ाने की मांग सोमवार को ज्वाला बन गई। सुबह करीब 9 बजे फेज-2 की मदरसन कंपनी में श्रमिकों का शुरू हुआ प्रदर्शन देखते देखते हिंसक बन गया। करीब दो घंटे में शहर के अलग-अलग इलाकों में श्रमिकों के प्रदर्शन शुरू हो गए। सड़क पर उतरे कामगारों ने सेक्टर-58, 59,62,63 और सेक्टर-84 की कंपनियों में तोड़फोड़ कर दी। इस बीच पुलिस ने कई स्थानों पर लाठीचार्ज किया। हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बावजूद प्रदर्शन जारी रहा। दोपहर 2 बजे तक पुलिस के हटते ही श्रमिक टोलियों में सामने आकर प्रदर्शन करते रहे। कई जगह आगजनी जारी रही। इस बीच कंपनियों में पत्थरबाजी हुई। सीसीटीवी कैमरे और कांच तोड़ दिए गए।
Trending Videos
2 of 9
सेक्टर 63 में जली कारें
- फोटो : अमर उजाला
शाम करीब 4:30 बजे के बाद हालात सामान्य हुए
दो बजे तक बाद मामला धीरे-धीरे शांत होना शुरू हुआ। तब तक पुलिस सख्त कदम उठाने लगी थी। कंपनियों के बाहर बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए थे। अलग-अलग सेक्टरों में अराजक तत्वों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस बीच कंपनियों में तोड़फोड़ और पुलिस-कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक जारी रही। हालांकि तीन बजे फिर कई स्थानों पर आगजनी और प्रदर्शन हुए। शाम करीब 4:30 बजे के बाद हालात सामान्य हुए। इसके बाद रात तक कहीं हिंसा या आगजनी नहीं हुई। हालांकि शहर के औद्योगिक इलाकों में पुलिस बल तैनात है।
संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
सेक्टर 57 के पास पुलिस के उपर लोगों ने फेंके पत्थर तो पुलिस ने चलाई लाठी
- फोटो : अमर उजाला
श्रमिकों पर लाठी चार्ज की खबर फैलते ही प्रदर्शन उग्र हो गया
पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 9 बजे फेज-2 इलाके में श्रमिक वेतन बढ़ाने की मांग प्रदर्शन कर रहे थे। श्रमिकों पर लाठी चार्ज की खबर फैलते ही प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी-निजी वाहनों में आगजनी शुरू कर दी। कंपनी में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी होने लगी। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस बल मौके पर पहुंची। तब तक उग्र भीड़ ने मदरसन कंपनी के पास चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद प्रदर्शन और हिंसक हो गया। कामगारों ने हाथों में लाठी-डंडों और पत्थर उठाकर पुलिस और कंपनियों पर हमला कर दिया।
4 of 9
सेक्टर 57 के पास पुलिस के उपर लोगों ने फेंके पत्थर तो पुलिस ने चलाई लाठी
- फोटो : अमर उजाला
झड़पों में 30 लोग चोटिल
पुलिसकर्मियों और श्रमिकों के बीच हुई झड़पों में दोनों तरफ से करीब 30 लोग चोटिल हो गए। गुस्साए कर्मचारियों ने फेज-2 की प्रमुख सड़को पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते फेज-2 के अलग अलग ब्लॉक में प्रदर्शन होने लगे। जिससे हालात बेकाबू हो गए। आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। सोशल मीडिया में श्रमिकों के उग्र होने की खबर तेजी से फैल गई।
विज्ञापन
5 of 9
नोएडा में उग्र प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
कंपनियों में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी
सुबह 11 बजे तक सेक्टर-57,58, 59 समेत आसपास के सेक्टरों में प्रदर्शन शुरू हो गया। वहीं दोपहर 12 बजते ही सेक्टर-63, 65, 67 समेत आस पास के औद्योगिक सेक्टरों में भी कर्मियों का प्रदर्शन उग्र हो गया। कंपनियों में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी जारी रही। दोपहर दो बजे के बाद पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई। आला अधिकारियों ने ऐसे घटनास्थलों का निरीक्षण किया। शाम 4: 30 बजे के बाद हालात समान्य हो गए। कंपनियों के बंद कराने से कामगार लौट गए। देर रात तक पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।