{"_id":"69df4808db8faeb141002c00","slug":"noida-violence-aftermath-burnt-cars-broken-glass-factories-suffer-crores-loss-after-protest-2026-04-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नोएडा में उपद्रव के निशान: जली कारें, बिखरे पड़े शीशे, इमारतों की टूटी खिड़कियां; आजीविका का सहारा भी जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में उपद्रव के निशान: जली कारें, बिखरे पड़े शीशे, इमारतों की टूटी खिड़कियां; आजीविका का सहारा भी जलकर राख
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:49 PM IST
सार
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन ने गहरी चोट दी है। जली हुईं कारें और शीशे बिखरे पड़े हैं। जली हुई कार को कवर से ढक दिया गया है। इमारतों की खिड़कियां टूटी हैं। अराजक तत्वों को खदेड़ने में भी पुलिस लगी रही।
विज्ञापन
1 of 7
Noida Violence
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
नोएडा शहर में सोमवार को हुए उग्र प्रदर्शन के बाद मंगलवार को काम ठप रहने से कंपनियों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। तोड़फोड़ से औद्योगिक इकाइयों को काफी क्षति हुई है। मंगलवार को अमर उजाला की टीम उन जगहों पर पहुंची जहां हंगामा हुआ था। उन जगहों से पत्थर तो हटा दिए गए लेकिन उपद्रव के निशान साफ नजर आ रहे थे।
सेक्टर 63 स्थित कार सर्विस सेंटर पर जब टीम पहुंची तो बर्बरता साफ दिखी। दो अधजली कार तो सर्विस सेंटर के बाहर बाएं ओर खड़ी थीं। सेंटर की इमारत के शीशों में जगह-जगह टूटे दिखे। सामने खड़ीं तीन कार पूरी तरह जली हुईं थीं। लोहे के अलावा उन कार में कुछ नहीं बचा।
Trending Videos
2 of 7
सैलरी बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
सेंटर ने इन कार को कवर से ढका जरूर था। इससे आगे चलने पर आमने-सामने चार से ज्यादा इकाइयों की इमारतों में भी तोड़फोड़ के निशान दिख रहे थे। सेक्टर 65 में उस कंपनी के बाहर पुलिस बल तैनात दिखा जहां लाठी भांजी गई थी। सेक्टर 57 में स्थित कंपनी के गार्ड रूम का शीशे के टुकड़े अब भी जमीन पर पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान कंपनी में तोड़फोड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फेज दो में भी ऐसे ही हालात दिखे। सेक्टर 59 स्थित कंपनी के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। एहतियातन यहां पर अग्निशमन वाहन भी खड़े थे। सेक्टर 58 में बैरिकेडिंग भी की गई। ऐसे ही सेक्टर 63 में भी पुलिस फोर्स गश्त करती रही। अराजक तत्वों को खदेड़ने में भी पुलिस लगी रही।
4 of 7
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान बाइक और कारों में लगाई आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आजीविका का सहारा गाड़ी जलकर राख
वहीं, जीवन यापन के लिए छह महीने पहले कार खरीदी थी, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी। आय का जो जरिया था वह जलकर राख हो गया। अपनी ही कार के ढांचे को देख मालिक आनंद की आंखें नम थीं। मूलरूप से मैनपुरी के करहल के रहने वाले आनंद की कार भी विरोध प्रदर्शन की आग की जद में आ आई।
विज्ञापन
5 of 7
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : एएनआई
प्रदर्शनकारियों ने सेक्टर 63 स्थित सर्विस सेंटर में लगाई। उन्होंने बताया कि परिवार को बेहतर जीवन देने की उम्मीद में नोएडा आकर आनंद ने टैक्सी चलाने के लिए कार खरीदी थी। जिसकी किस्ते भी जारी हैं। 36 महीने तक 21 हजार रुपये की किस्ते अदा करनी हैं। किस्त समय से दी जा सकें इसके लिए दिन में लगभग 15 घंटे कार भी चलाते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X