{"_id":"6389fdd806c3f27c91520c48","slug":"payal-bhati-along-with-ajay-killed-hema-chaudhary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बदले की आग में कत्ल: अपने जैसी कदकाठी की हेमा की कर दी हत्या, पायल ने खुद को मरा साबित करने के लिए रची साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदले की आग में कत्ल: अपने जैसी कदकाठी की हेमा की कर दी हत्या, पायल ने खुद को मरा साबित करने के लिए रची साजिश
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 02 Dec 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
हेमा चौधरी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्रेटर नोएडा में पायल भाटी ने अपने बॉयफ्रेंड अजय के साथ मिलकर हेमा चौधरी की हत्या कर दी। जिसके बाद हेमा की लाश को पायल ने अपने ही कपड़े पहनाकर अपनी मौत का नाटक किया। हेमा नाम की एक लड़की की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन जांच के दौरान पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई है। इस मामले में हत्यारोपी पायल भाटी और अजय के गिरफ्तार किया गया है। दोनों रिलेशनशिप में हैं। पुलिस ने बताया कि पायल ने एक सीरियल और कुछ क्राइम डॉक्यूमेंट्री देखने के बाद योजना बनाई थी। पायल और अजय ने घटना के बाद आर्य समाज में शादी भी कर ली थी।
2 of 6
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के दादरी के बढ़पुरा गांव की रहने वाली पायल भाटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने जैसी कदकाठी की दिखने वाली ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हेमा चौधरी का घर बुलाकर कत्ल कर दिया। हत्या के बाद हेमा के चेहरे पर गर्म तेल डालकर पहचान मिटाने की कोशिश की। हेमा के हाथ की नस काटकर अपने कपड़े पहनाए। शव के पास पायल के नाम का सुसाइड नोट भी छोड़ा। परिजनों ने हेमा के शव को पायल समझ कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। 21 नवंबर को पायल की तेरहवीं की रस्म भी अदा कर दी गई।
3 of 6
Hema Chaudhary murder
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पायल अपने माता-पिता की मौत का बदला लेने के तैयारियों में जुट गई। इससे पहले की वह वारदात को अंजाम देती। पुलिस ने अजय और पायल को हिरासत में ले लिया। पुलिस और बढ़पुरा के ग्रामीणों ने बताया कि पायल रविंद्र भाटी और राकेश देवी की इकलौती बेटी थी। उसने बीए की पढ़ाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Hema Chaudhary murder
- फोटो : अमर उजाला
पायल ने फेसबुक फ्रेंड के साथ मिलकर हेमा चौधरी की हत्या करने के चंद दिनों बाद ही अजय के नाम की मेंहदी भी हाथों में रचा ली। दादरी में 12 नवंबर को वारदात कर फरार होने के सात दिन बाद पायल ने अजय के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।
विज्ञापन
5 of 6
हेमा चौधरी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
परिजन ने 12 नवंबर को हेमा की हत्या के बाद पायल का सुसाइड नोट बरामद किया। उधर, अजय, हेमा की हत्या के बाद पायल को लेकर बुलंदशहर के भूड़ चौराहे के पास स्थित भीमा कॉलोनी में जाकर रहने लगा। दोनों आरोपियों ने 19 नवंबर को आर्य समाज मंदिर में शादी की। इधर, 21 नवंबर को परिजन ने पायल की तेरहवीं की रस्म भी अदा कर दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।