फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2023: यूपी में होली के रंग में डूबे लोग, जमकर उड़ाया रंग और गुलाल; यहां देखें जश्न की तस्वीरें

Wed, 08 Mar 2023 05:17 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 08 Mar 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
People played Holi the festival of colors in Uttar Pradesh
होली के रंग में डूबे लोग - फोटो : ANI
आज देशभर में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर यूपी में लोग होली के रंगों में रंगे दिख रहे हैं। कहीं डीजे के धुन पर लोग थिरक रहे तो कहीं सूखी होली का लुत्फ उठा रहे। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से रंग बिरंगी तस्वीरें सामने आ रही हैं। जिन्हें देख लग रहा है कि लोगों ने इस बार की होली को खूब इंजॉय किया है। 
People played Holi the festival of colors in Uttar Pradesh
काशी विश्वनाथ मंदिर में होली - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में दिखा होली का रंग
वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में होली उत्सव में लोगों ने धूम-धाम से होली खेली। वाराणसी के घाट सुबह से ही रंग बिरंगे हुए। ढोलक-मंजीरे के साथ होली के गीत गातों में लोग झूमते नजर आए। बनारस के लोगों के अलावा विदेशी भी रंगों में सराबोर नजर आए। विदेशी पर्यटकों ने कहा- बनारस की होली खेलकर मजा आ गया। काशी विश्वनाथ मंदिर में भी लोगों ने जमकर होली खेली। वाराणसी के कमिश्नर और मंत्री रविंद्र जयसवाल ने काशी विश्वनाथ धाम में फूलों और रंग से होली खेली। 

People played Holi the festival of colors in Uttar Pradesh
चप्पल मारकर होली खेलते हुरियारे - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में होली के रंग में डूबे श्रद्धालु
तीर्थनगरी मथुरा में भी दिनों होली की धूम देखने को मिली। बुधवार को धूलेड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। यहां सौंख कस्बा क्षेत्र के एक गांव में जूतम-पैजार वाली अनोखी होली खेली जाती है। कहा जाता है यह होली अंग्रेजी हुकूमत द्वारा किए गए जुल्म के विरोध में शुरू की गई थी। कहा जाता है कि लोग अपने से छोटे लोगों को जूता-चप्पल मारकर किसी भी संघर्ष से बेखौफ होकर लड़ने के लिए आशीर्वाद देते हैं। वहीं, होली के मौके पर वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं का आगमन हुआ। वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
People played Holi the festival of colors in Uttar Pradesh
सीएम योगी ने खेली होली - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर में सीएम योगी की होली
सीएम योगी बुधवार को होली के पावन पर्व पर घण्टाघर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, श्री होलिकोत्सव समिति की ओर से निकलने वाली रंगभरी शोभायात्रा के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में खड़ा होना हमारी सांस्कृतिक ताकत है। सामूहिकता के भाव से चुनौतियों से जूझकर एक दूसरे का संबल बनना हमारी विशेषता है। हमें संघर्षों से जूझने और सामूहिकता के बल पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राचीन पर्वों-त्योहारों की श्रृंखला से समृद्धशाली संस्कृति से मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed