बॉलीवुड के कैसेट किंग गुलशन कुमार की जिस तरह से हत्या कर दी गई, उसकी चर्चा से आज भी हमारा मन सिहर उठता है। 12 अगस्त यानी आज उनकी पुण्यतिथि के दिन सभी उन्हें याद कर रहे हैं, साथ ही उनके जीवन के कई पहलूओं पर चर्चाएं हो रही हैं। आपको बता दें कि गुलशन कुमार ऐसे अकेले सेलिब्रिटी नहीं हैं जिनकी गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उनके अलावा और भी कई ऐसी हस्तियां थीं, जिन्हें सरे आम गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया गया।
{"_id":"5d514e168ebc3e6cbc33ae78","slug":"not-only-gulshan-kumar-mamata-sharma-harshita-dahiya-amar-chamkila-were-also-shot-dead","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुलशन कुमार ही नहीं इन पांच सेलेब्स की भी सरेआम हुई थी गोली मारकर हत्या, दहल गई थी इंडस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलशन कुमार ही नहीं इन पांच सेलेब्स की भी सरेआम हुई थी गोली मारकर हत्या, दहल गई थी इंडस्ट्री
Mon, 12 Aug 2019 06:29 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Mon, 12 Aug 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
इन हस्तियों की गोली मार कर की गई हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममता शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
जनवरी 2018 में हरियाणा के कलानौर की भजन गायिका ममता शर्मा (39 वर्षीय) की किसी ने गला काटकर हत्या कर दी थी। 16 जनवरी को बेटे ने लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, चार दिन बाद उसका शव सीएम के गांव बनियानी के नजदीक गन्ने के खेत में मिला था। हत्या के आरोप में ममता के साथी कलाकार मोहित और उसके दोस्त संदीप को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मोहित ने मनमुटाव के चलते ममता की हत्या की थी।
हर्षिता दहिया
- फोटो : self
अक्तूबर 2017 में हरियाणवी सिंगर डांसर हर्षिता दहिया एक कार्यक्रम से लौट रही थी तो चमराड़ा गांव में कार सवार बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी थी। हत्या उसके जीजा गैंगस्टर दिनेश कराला ने ही कराई थी। उसने चार शूटरों से इस हत्याकांड को अंजाम दिलाया था। दिनेश ने कबूल किया है कि उसे हर्षिता से रेप और उसकी मां की हत्या के मामलों में सजा होने का डर था। इस डर की वजह से उसने हर्षिता की हत्या करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर सिंह चमकीला
- फोटो : social media
अमर सिंह चमकीला एक ऐसा नाम है जिन्हें पंजाबी लोकगीत और अपनी बेहतरीन स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। चमकीला एक मशहूर पंजाबी सिंगर थे साथ ही साथ वह खुद ही अपने गाने लिखते भी थे। 1988 में जब चमकीला महसामपुर पंजाब में एक फरफॉर्मेंस देने जा रहे थे, उस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया था। चमकीला के साथ उनकी पत्नी की भी हत्या कर दी गई थी। उस वक्त चमकीला की उम्र मात्र 27 साल थी। चमकीला को मारने वाले बाइक सवार बदमाश अब तक नहीं पकड़े गए और न ही ये पता चला पाया कि उनकी मौत के पीछे कौन था?
विज्ञापन
मोहित मोर
- फोटो : अमर उजाला
टिक टॉक सेलेब्रिटी बन चुके मोहित मोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई । टिक टॉक ऐप पर एक्टिव मोहित मोर एक जिम ट्रेनर भी हैं । मोहित नजफगढ़ इलाके में स्थित अपने दोस्त की दुकान पर गए थे। वहां हेलमेट पहन कर आए तीन आरोपियों ने उन्हें गोलियों से भून दिया। 27 साल के मोहित मोर को आरोपियों ने 13 गोलियां मारीं । दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में तीनों आरोपी कैद हो गए थे। मोहित के टिक टॉक ऐप पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोवर थे ।