फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day 2023: इंडिया गेट पर लोगों ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, तस्वीरों में देखें योगासन

Wed, 21 Jun 2023 12:24 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 21 Jun 2023 12:24 PM IST
विज्ञापन
People celebrated International Yoga Day at Delhis India Gate
International Yoga Day - फोटो : अमर उजाला

आज पूरे विश्व में नौवां विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। देशभर में अलग-अलग स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पूरे विश्व में योग दिवस की शुरुआत 2015 में हुई थी। इस साल योग दिवस की थीम वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत पर रखी गई है। इस थीम को आयुष मंत्रालय ने चुना है। योग शारीरिक व्यायाम का एक प्राचीन अभ्यास है। योग अभ्यासों में शारीरिक व्यायाम जिन्हें ‘आसन’ कहा जाता है। श्वास तकनीक और ध्यान शामिल हैं। योग मन, शरीर और आत्मा के बीच सामान्य कल्याण और सामंजस्य को बढ़ाने का प्रयास करता है। नई दिल्ली के इंडिया गेट लॉन में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लोगों ने योग किया। 

People celebrated International Yoga Day at Delhis India Gate
इंडिया गेट लॉन में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग करते लोग - फोटो : जी पाल

कब मनाया गया पहला योग दिवस?
कोरोना काल के बाद योग का महत्व अधिक बढ़ गया। संक्रमण से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से लोग योग अभ्यास करने लगे। लेकिन इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत साल 2015 से हो गई थी। इस वर्ष ही पहली बार पूरे विश्व में योग दिवस मनाया गया था।

People celebrated International Yoga Day at Delhis India Gate
इंडिया गेट लॉन में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग करते लोग - फोटो : जी पाल

योग दिवस का इतिहास
27 सितंबर 2014 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त महासभा में दुनिया के तमाम देशों से योग दिवस को मनाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार करते हुए महज तीन माह के अंदर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन का ऐलान कर दिया। जिसके बाद अगले वर्ष 2015 में पहली बार विश्व ने योग दिवस मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
People celebrated International Yoga Day at Delhis India Gate
इंडिया गेट लॉन में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग करते लोग - फोटो : जी पाल

21 जून को क्यों मनाते हैं योग दिवस?
योग दिवस को मनाने के लिए एक दिन सुनिश्चित किया गया, जो कि 21 जून है। 21 जून को योग दिवस के तौर पर मनाने की वजह भी है। इस तारीख  को उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है। जिसे ग्रीष्म संक्रांति कहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed