फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डकैतों ने सात मिनट में कैसे लूटा बैंक, पढ़िए पूरी कहानी

Tue, 27 Oct 2015 05:18 AM IST
Updated Tue, 27 Oct 2015 05:18 AM IST
विज्ञापन

डकैतों ने सात मिनट में कैसे लूटा बैंक, पढ़िए पूरी कहानी

PICS: In just seven minutes bank robbery of 21 million

दनकौर थाने से महज 250 मीटर दूर स्थित सिंडिकेट बैंक में सोमवार दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में दो बाइक पर आए छह नकाबपोश बदमाशों ने 21 लाख रुपये की डकैती डाली। बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड और बैंक प्रबंधक को तमंचे के बल पर काबू कर बैंक में मौजूद सभी ग्राहकों और स्टाफ को बंधक बनाकर स्टोर रूम में बंद कर दिया।

(सभी फोटो: ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा)

डकैतों ने सात मिनट में कैसे लूटा बैंक, पढ़िए पूरी कहानी

PICS: In just seven minutes bank robbery of 21 million

सात मिनट में रकम बैग में भर सड़क पर फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। जाते वक्त बदमाश बैंक के सीसीटीवी कैमरों का वीडियो रिकॉर्डर भी साथ ले गए। अभी इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है।

डकैतों ने सात मिनट में कैसे लूटा बैंक, पढ़िए पूरी कहानी

PICS: In just seven minutes bank robbery of 21 million

जानकारी के मुताबिक दनकौर के धनौरी रोड पर सिंडिकेट बैंक है। सोमवार दोपहर लंच के बाद 2:35 बजे सुरक्षा गार्ड जुगल किशोर ने बैंक के गेट का चैनल खोल दिया। बाहर इंतजार कर रहे करीब 15 उपभोक्ता बैंक के अंदर दाखिल हुए। तभी पल्सर और अपाचे बाइक पर सवार छह नकाबपोश बदमाश बैंक पर धावा बोलते हुए अंदर घुस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

डकैतों ने सात मिनट में कैसे लूटा बैंक, पढ़िए पूरी कहानी

PICS: In just seven minutes bank robbery of 21 million

सभी ने नकाब हटाया और उनमें एक बदमाश ने सुरक्षा गार्ड की बंदूक छीनकर उसे तमंचे के बल पर काबू में ले लिया। एक अन्य बदमाश ने प्रबंधक अरुण सक्सेना की केबिन में घुसकर मारपीट कर काबू में ले लिया। इसी बीच दो बदमाशों ने ग्राहकों को काबू किया और एक अन्य ने कैशियर से चाबी छीन ली। कैश के बारे में पूछकर ग्राहक और कर्मचारियों समेत सभी को जान से मारने की धमकी देकर पारदर्शी शीशे वाले स्टोर रूम में बंद कर दिया।

विज्ञापन

डकैतों ने सात मिनट में कैसे लूटा बैंक, पढ़िए पूरी कहानी

PICS: In just seven minutes bank robbery of 21 million

डकैतों ने स्ट्रांग रूम (कैश रूम) से 17 लाख रुपये और काउंटर से 4 लाख रुपये बैग में भर लिए। बैंक से निकलने से पहले सीसीटीवी कैमरों का वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) ले लिया। भीड़ को डराने के लिए फायरिंग करते हुए 2:42 बजे फरार हो गए। गार्ड की बंदूक भी लूट ले गए थे जिसे धनौली रोड पर फेंक दिया। दनकौर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में शहर और जिले में वाहन चेकिंग शुरू की गई मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed