सब्सक्राइब करें

आशिक के लिए पिता को मारा: गोद ली बेटी ने हाथ-पैर बांधकर ली जान, तीन महीने पहले हुआ इश्क, दोनों की थी ये योजना

माई सिटी रिपोर्टर, वैशाली (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 23 Sep 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
Police got important clue in elderly murder case in Vaishali Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में वैशाली इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां वैशाली सेक्टर-चार में एक किशोरी ने प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे पिता अनिल सक्सेना की हत्या कर दी। पिता की हत्या के बाद से ही किशोरी फरार है। शुक्रवार को हत्या मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा है। पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी का महाराष्ट्र के युवक के साथ पिछले तीन महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका पता लगने पर दंपती ने उसे कई बार रोका था। इस बात से नाराज होकर वह पिता से लड़ाई झगड़ा करती थी। सोशल मीडिया अकाउंट पर किशोरी और उसके प्रेमी ने घर से दूर जाने की योजना तैयार की थी। इस बीच पिता द्वारा विरोध करने पर हत्या की रणनीति भी तय हो गई थी। युवक नासिक से गुरुवार दोपहर को वैशाली पहुंचा था इसके बाद दोनों की सोसाइटी में मुलाकात हुई थी। एसएसपी मुनिराज ने फरार किशोरी और उसके प्रेमी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया है।

Trending Videos
Police got important clue in elderly murder case in Vaishali Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

वैशाली सेक्टर-चार में गुरुवार शाम अनिल सक्सेना (58) की हत्या के बाद उनका शव बंद फ्लैट में मिला। उनके हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे। शाम को पत्नी पिंकी के नौकरी से घर लौटने पर घटना का पता चला। सूचना पर कौशांबी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। वैशाली सेक्टर 4 में अनिल सक्सेना पत्नी पिंकी और 14 साल की बेटी के साथ रहते थे। पिंकी दिल्ली स्वास्थ्य मलेरिया विभाग में कार्यरत हैं। वह गुरुवार सुबह ड्यूटी पर चली गई थीं। इस बीच बुजुर्ग अनिल सक्सेना और 14 साल की बेटी घर पर थे। वह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। शाम करीब 7.00 बजे पत्नी पिंकी ड्यूटी से घर लौटीं तो उन्हें फ्लैट का दरवाजा बंद मिला। उन्होंने तुरंत दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police got important clue in elderly murder case in Vaishali Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

अंदर कमरे में बुजुर्ग अनिल सक्सेना मृत हालत में बेड पर पड़े थे और हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे जबकि पूरे फ्लैट में उनकी 14 साल की बेटी नहीं थी। उन्होंने तुरंत आसपास बेटी को तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पिंकी को तुरंत शक हुआ और उन्होंने कौशांबी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, कौशांबी थाना प्रभारी प्रभात कुमार दीक्षित पुलिस बल के साथ पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। वहीं, पिंकी ने पति की हत्या में परिचित के शामिल होने का शक जाहिर किया है।
 
गोद ली बेटी से चल रहा था झगड़ा 
पुलिस की जांच में सामने आया है कि दंपती ने एक बेटी को गोद लिया था। पिछले कई दिनों से बेटी अपने पिता से नाराज चल रही थी, दोनों के बीच एक दो बार झगड़ा भी हुआ था। फिलहाल पुलिस बेटी की तलाश कर रही है।

Police got important clue in elderly murder case in Vaishali Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

घर से सामान गायब होने का भी अंदेशा 
घटनास्थल पर जांच के दौरान यह भी सामने आया कि गोद ली हुई बेटी का एक बैग भी गायब है। हालांकि बैग को पिंकी ने घर में सभी जगह चेक किया लेकिन वह नहीं मिला। उधर बुजुर्ग की हत्या की खबर से घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।

बुजुर्ग का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा 
बंद फ्लैट में पुलिस को बुजुर्ग अनिल सक्सेना का शव मिलने के बाद हत्या का तरीका मालूम नहीं हुआ। इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का मानना है कि बुजुर्ग के गला दबाकर हत्या की गई है फिलहाल अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
Police got important clue in elderly murder case in Vaishali Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

तीसरे शख्स के भी घटना में अहम भूमिका 
घटनास्थल पर पुलिस को जांच के दौरान किसी तीसरे शख्स की भी भूमिका मिलने के सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस को शक है कि आरोपी के परिवार के किसी सदस्य के साथ संबंध हो सकते हैं। फिलहाल अधिकारी इस बारे में ज्यादा नहीं बोल रहे हैं।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की 
एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मृतक की पत्नी पिंकी ने परिचित के घटना में शामिल होने का शक जाहिर किया है। उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। लापता बेटी को भी तलाशने के लिए टीमों को लगाया गया है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed