फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रागनी गायिका हत्याकांडः सुषमा ने हत्या से 3 घंटे पहले डाला था फेसबुक स्टेटस, अब कैसे हुआ गायब

Sat, 05 Oct 2019 10:11 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 05 Oct 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
ragni singer murder case sushma put status on facebook 3 hours before murder but now unavailable
सुषमा का फेसबुक स्टेटस गायब - फोटो : अमर उजाला

रागनी गायिका सुषमा की हत्या का खुलासा करने में पुलिस की सर्विलांस व साइबर सेल आदि टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस हत्या के बाद से ही ठोस सुराग लगने और जल्द खुलासे का दावा कर रही है, लेकिन अब तक हत्या का कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस बीच कुछ ऐसे दावे सामने आ रहे हैं जो इस हत्याकांड को नई दिशा दे सकते हैं...

ragni singer murder case sushma put status on facebook 3 hours before murder but now unavailable
रागनी गायिका हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

इसी बीच पता चला है की सुषमा ने हत्या से तीन घंटे पहले फेसबुक पर स्टेटस अपडेट किया था, लेकिन अब वह हट गया है। अपडेट स्टेटस की जगह अंग्रेजी में तथ्य उपलब्ध नहीं है लिखा हुआ है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर ऐसा कौन सा स्टेटस सुषमा ने हत्या से पूर्व बुलंदशहर से शेयर किया था, जिसे फेसबुक या किसी अन्य को हटाना पड़ा। यह जांच का विषय है।

ragni singer murder case sushma put status on facebook 3 hours before murder but now unavailable
रागनी गायिका हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

मालूम हो कि 1  अक्तूबर को हुई सुषमा की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस उलझी हुई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बुलंदशहर में हुए हमले का मुख्य आरोपी प्रमोद अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ragni singer murder case sushma put status on facebook 3 hours before murder but now unavailable
रागनी गायिका हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

पुलिस जानलेवा हमले के बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई थी और हत्या के बाद बुलंदशहर की नई मंडी रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी राजीव कौशिक को निलंबित किया गया था। इसके बावजूद अब तक प्रमोद को पुलिस नहीं पकड़ पाई है।

विज्ञापन
ragni singer murder case sushma put status on facebook 3 hours before murder but now unavailable
रागिनी गायक सुषमा की हत्या - फोटो : अमर उजाला

एसपी देहात रणविजय सिंह के अनुसार, सुषमा की हत्या के खुलासे के लिए पुलिस टीमें प्रयास में जुटीं हैं। अब तक मिले सुरागों की पुष्टि का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। फेसबुक स्टेट्स के संबंध में भी जांच कराई जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed