{"_id":"632f3a5665f6fa7940647895","slug":"sex-racket-was-running-under-the-guise-of-spa-center-in-anand-vihar-area-of-delhi-police-raided-and-arreste","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raid on Spa Center: स्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पहले दिखाते थे लड़कियों फिर दो हजार में करते थे डील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raid on Spa Center: स्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पहले दिखाते थे लड़कियों फिर दो हजार में करते थे डील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 24 Sep 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्पा सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शाहदरा जिले के आनंद विहार इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। स्पेशल स्टाफ व आनंद विहार की संयुक्त टीम ने कड़कड़डूमा कम्युनिटी सेंटर में चल रहे मसाज व स्पा सेंटर पर छापेमारी कर इस गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस संबंध में स्पा सेंटर के मैनेजर और एक युवती को गिरफ्तार किया है।
2 of 5
स्पा सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
पकड़े गए आरोपी की पहचान मदन कुमार (30) व युवती के रूप में हुई है। आरोपी ने मसाज के नाम पर दो हजार व सेक्स के नाम पर दो हजार और रुपये वसूले थे। पुलिस ने नकली ग्राहक से लिए गए चार हजार रुपये भी आरोपियों के पास से बरामद कर लिए गए। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
3 of 5
स्पा सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर.सत्यसुंदरम ने बताया कि जिले के स्पेशल स्टाफ की टीम को आनंद विहार स्थित कड़कड़डूमा कम्युनिटी सेंटर में आशीष टावर के अंदर 'नाओ स्पा' नाम से बने मसाज एवं स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। तुरंत स्पेशल स्टाफ व आनंद विहार थाने की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्पा सेंटर
- फोटो : amar ujala
आरोपियों को रंगे हाथ दबोचने के लिए एक पुलिसकर्मी को नकली ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा गया। स्पा सेंटर में मौजूद व्यक्ति ने नकली ग्राहक से मसाज के लिए 2000 रुपये का देने के लिए कहा। जिसके बाद उसे कुछ लड़कियां दिखाई गईं और उनमें से किसी एक को पसंद कर उसके साथ सेक्स करने के लिए 2000 रुपये मांगे गए।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
इस तरह नकली ग्राहक ने स्पा मैनेजर मदन कुमार को चार हजार रुपये दे दिए। स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलने की पुष्टि होते ही नकली ग्राहक बने पुलिसकर्मी ने बाहर मौजूद टीम को फोन पर मिस कॉल कर इशारा कर दिया। जसिके बाद टीम ने रेड कर आरोपी मैनेजर व युवती को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से नकली ग्राहक से लिए गए 4000 रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपियों के पास स्पा सेंटर चलाने का कोई लाइसेंस नहीं मिला। फिलहाल पुलिस आरोपियों और स्पा सेंटर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। स्पा सेंटर को सील करने के लिए एमसीडी को पत्र लिख दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।