{"_id":"638ff10ff9afd8719a3b5d85","slug":"shraddha-murder-case-aftab-says-police-i-killed-shraddha-if-you-have-guts-recover-pieces-of-dead-body-tools","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aftab Shraddha Case: श्रद्धा को मैंने मारा, दम है तो शव के टुकड़े व औजार बरामद करके दिखाओ, आफताब की खुली चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aftab Shraddha Case: श्रद्धा को मैंने मारा, दम है तो शव के टुकड़े व औजार बरामद करके दिखाओ, आफताब की खुली चुनौती
Wed, 07 Dec 2022 07:46 AM IST
शाहरुख खान
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 07 Dec 2022 07:46 AM IST
विज्ञापन
Shraddha Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई की श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (28) ने महरौली पुलिस को खुली चुनौती दी है, आफताब ने कहा है कि श्रद्धा को मैंने मारा है, दम है तो शरीर के टुकड़े व औजार बरामद करके दिखाओ। वह इस चुनौती को बार-बार दोहरा रहा है। आरोपी की इस चुनौती को लेकर दक्षिण जिला पुलिस अधिकारी भी सकते में हैं। पुलिस को उसके आत्मविश्वास को देखकर ताज्जुब हो रहा है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त बताया कि जब महरौली पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था तो आफताब ने कहा था कि मैंने श्रद्धा की हत्या की है। दम है तो शरीर के टुकड़े बरामद करके दिखाओ। वह इस चुनौती को अब लगातार दोहरा रहा है।
आरोपी आफताब को जंगल में लेकर पहुंची पुलिस
- फोटो : एएनआई
पुलिस श्रद्धा के सिर व धड़ को अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। छतरपुर के जंगल से बरामद जबड़ा व 100 फुटा रोड से बरामद शरीर के टुकड़े से पता लग है कि वह किसी महिला के टुकड़े हैं।
श्रद्धा (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस शरीर के टुकड़े बरामद करने के लिए इस्तेमाल किए गए औजार अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। हालांकि, पुलिस ने रसोई से पांच चाकू बरामद किए हैं। इनसे आरोपी ने श्रद्धा के शरीर के टुकड़े करने में इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha walker murder case
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा बनकर दोस्त से करता रहा चैटिंग
आफताब श्रद्धा के मोबाइल को करीब एक महीने तक इस्तेमाल करता रहा। हालांकि, उसने कॉल नहीं की, बल्कि व्हाट्सएप चैटिंग की थी।
आफताब श्रद्धा के मोबाइल को करीब एक महीने तक इस्तेमाल करता रहा। हालांकि, उसने कॉल नहीं की, बल्कि व्हाट्सएप चैटिंग की थी।
विज्ञापन
Shraddha Murder case
- फोटो : अमर उजाला
एक बार श्रद्धा के दोस्त लक्ष्मण ने मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज डाला था, तब आरोपी ने श्रद्धा बनकर लक्ष्मण को कहा था कि वह अभी बिजी है, बात में बात करेगी।