फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कई के सिर फूटे, हाथ-पैर टूटे: संसद मार्च के घायलों की दर्दनाक कहानी, एक छात्रा ICU में एडमिट; जानें कौन है वो?

Tue, 21 Jul 2026 10:17 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 21 Jul 2026 10:17 PM IST
सार

डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि करीब 110 छात्रों और 40 पुलिसकर्मियों को घायल अवस्था में उपचार के लिए लाया गया था। हालांकि यह औपचारिक आंकड़ा नहीं है। सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, न्यूरोसर्जरी और मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों की टीम ने घायलों का उपचार किया है। 

विज्ञापन
stories of injured in Parliament march one female student admitted to ICU
आरएमएल में भर्ती घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला

जंतर-मंतर पर सोमवार को संसद मार्च में हुए घायल छात्रों और पुलिसकर्मियों का अलग-अलग अस्पताल में उपचार जारी है। इसमें किसी छात्र की हाथ-पैर की हड्डी टूट गई है तो किसी को सिर में चोट आई है। आंख में चोट लगने की घटना भी शामिल है। इसके अलावा पुलिसकर्मियों को भी सिर-हाथ में चोट लगी है। जबकि एक छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है।

stories of injured in Parliament march one female student admitted to ICU
अस्पातल में घायल - फोटो : x/@hemantrajora_

कुछ के फ्रैक्चर तो कुछ को लगे टांके
डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि करीब 110 छात्रों और 40 पुलिसकर्मियों को घायल अवस्था में उपचार के लिए लाया गया था। हालांकि यह औपचारिक आंकड़ा नहीं है। सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, न्यूरोसर्जरी और मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों की टीम ने घायलों का उपचार किया है। ज्यादातर चोट डंडे से लगने वाली थी। जिसमें सिर फटने, आंख के पास चोट लगने, डंडे की मार से कमर, पैर और हाथ पर चोट के निशान थे। कुछ को फ्रैक्चर भी हुआ था। कुछ मामलों में टांके लगाने की नौबत आई। गले पर भी चोट के निशान देखने को मिले थे।

stories of injured in Parliament march one female student admitted to ICU
घायल - फोटो : @hemantrajora_

सर्जरी विभाग की टीम छात्रा का कर रही उपचार
घायलों में एक छात्रा की हालत गंभीर जरूर है। लेकिन खतरे से बाहर है। छात्रा को सर्जरी विभाग की टीम की देखरेख में आईसीयू में वेंटिलेटर पर भर्ती किया गया। डॉक्टरों की टीम बेहतर उपचार देने में जुटे हैं। वहीं छात्रा का नाम साक्षी बताया जा रहा है। उत्तम नगर की रहने वाली है। छात्रा के परिजन भी अस्पताल में पहुंचे हुए थे। बता दें कि सोमवार को अस्पताल की ओर से घायलों के संबंध में शाम सात बजे तक 65 मेडिको लीगल केस (एमएलसी) सर्जरी विभाग में रिपोर्ट होने के बारे में जानकारी साझा की गई थी। हालांकि अस्पताल में अब कितने भर्ती हैं उसको लेकर आरएमएल अस्पताल की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
stories of injured in Parliament march one female student admitted to ICU
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : @hemantrajora_

शेख इरशाद की हुई आंख की सर्जरी
उधर, पैलेट गन के छर्रे से घायल हुए शेख इरशाद का लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है। इरशाद को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उनकी आंख और गले की सर्जरी की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी भी कुछ और घायल अस्पताल में भर्ती हैं। करीब 50 से अधिक घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed