फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: वायरल हुआ राहुल गांधी को हिरासत में लेने का वीडियो, जमीन पर लेट मीडिया को दी बाइट; कहा- लोकतंत्र खत्म

Tue, 21 Jul 2026 08:21 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 21 Jul 2026 08:21 PM IST
सार

कांग्रेस का कहना है कि छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। सरकार को इस पूरे मामले पर जवाब देना होगा। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने कई कांग्रेस सांसदों और नेताओं को हिरासत में लिया, जिसके बाद माहौल और गर्म हो गया।

विज्ञापन
Video of Rahul Gandhi being detained goes viral lay on ground speak to media
राहुल गांधी को हिरासत में लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर जमकर प्रदर्शन किया है। छात्रों के मुद्दे पर प्रदर्शन की अगुवाई राहुल गांधी ने की। इस बीच केंद्र मंत्री जितेंद्र सिंह ने उनसे मुलाकात की। मुलाकात के कुछ देर के बाद दिल्ली पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी कांग्रेस सांसदों और नेताओं को हिरासत में ले लिया। इन सबके बीच एक ऐसा नजारा सामने आया जो मीडिया में चर्चा का विषय बन गया। दरअसल जब दिल्ली पुलिस के जवान राहुल गांधी को हिरासत में लेकर जाने लगे तो वो जमीन पर लेट गए और अपना विरोध जारी रखा। इतना ही नहीं उन्होंने मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब भी देते रहे। इस बीच उन्हें कहा कि इस देश में लोकतंत्र खत्म हो गया। 



Video of Rahul Gandhi being detained goes viral lay on ground speak to media
राहुल गांधी को लेकर जाती पुलिस - फोटो : ANI

'केंद्र को देना होगा जवाब'
कांग्रेस का कहना है कि छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। सरकार को इस पूरे मामले पर जवाब देना होगा। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने कई कांग्रेस सांसदों और नेताओं को हिरासत में लिया, जिसके बाद माहौल और गर्म हो गया। प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी की पुलिस के साथ बहस होती भी दिखी।

Video of Rahul Gandhi being detained goes viral lay on ground speak to media
राहुल गांधी को हिरासत में लेती पुलिस - फोटो : ANI

राहुल के साथ कौन-कौन थे?
कांग्रेस नेताओं ने पहले राजाजी मार्ग से प्रधानमंत्री आवास की ओर पैदल मार्च निकाला। राहुल गांधी ने इस मार्च को लेकर ‘एक्स’ पर पोस्ट कर जानकारी दी। प्रदर्शन में मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल और पवन खेड़ा समेत कई नेता शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Video of Rahul Gandhi being detained goes viral lay on ground speak to media
जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का राहुल पर हमला
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि राहुल गांधी ने पहले केवल संसद में चर्चा की मांग रखी थी और कहा था कि सरकार चर्चा के लिए तैयार हो जाए तो वह धरना समाप्त कर देंगे। मंत्री के अनुसार, सरकार की सहमति मिलने के बाद राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की नई मांग भी जोड़ दी। दूसरी ओर कांग्रेस का कहना है कि वह लंबे समय से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद में चर्चा, दोनों की मांग कर रही है।

विज्ञापन
Video of Rahul Gandhi being detained goes viral lay on ground speak to media
जयराम रमेश, कांग्रेस महासचिव - फोटो : ANI

गृह मंत्री संसद में दे बयान
कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री के दावों से अलग अपना पक्ष रखा है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि विपक्ष की स्पष्ट मांग है कि गृह मंत्री संसद में इस पूरे मामले पर बयान दें और विस्तृत चर्चा कराई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र और संविधान की अनदेखी हो रही है और छात्रों के साथ अन्याय किया जा रहा है। जयराम रमेश ने यह भी कहा कि कांग्रेस पिछले 45 दिनों से केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है। उनके अनुसार, यह मांग नई नहीं है बल्कि पहले से लगातार उठाई जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed