फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजनेता ही नहीं ‘योद्धा’ भी थीं सुषमा स्वराज, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दो बार दर्ज हुआ था नाम

Wed, 07 Aug 2019 01:36 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj name was recorded twice in Limca Book of Records
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विदेश मंत्री के तौर पर अप्रवासी भारतीयों की मदद की नई मिसाल कायम कर सभी का दिल जीत लेने वाली सुषमा स्वराज अपने राजनीतिक करियर के पहले दिन से ही सभी की चहेती थीं। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई दफा दूसरों के लिए उदाहरण बनने का काम किया। महज 67 साल की उम्र में हृदयाघात के कारण इस दुनिया को त्याग गईं सुषमा ने ट्विटर पर ही आदेश जारी करते हुए डिजिटल प्रशासन का ऐसा उदाहरण पेश किया था, जिसके प्रशंसक पूरी दुनिया में थे। 
Sushma Swaraj name was recorded twice in Limca Book of Records
इसी का नतीजा था कि विदेश मंत्री रहने के दौरान सुषमा को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली विदेश मंत्री के तौर अपनी रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया। इससे पहले भी वह एक बार लिम्का बुक में नाम दर्ज करा चुकी थीं। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने सुषमा और उनके पति स्वराज कौशल को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित दंपती के तौर पर दर्ज किया था। स्वराज सांसद के अलावा मिजोरम के राज्यपाल भी रह चुके हैं। आइए जानते हैं सुषमा से जुड़े ऐसे ही कुछ और रोचक तथ्य

एक नहीं तीन बार जीता था श्रेष्ठ हिंदी वक्ता का पुरस्कार

Sushma Swaraj name was recorded twice in Limca Book of Records
संस्कृत और राजनीति शास्त्र से स्नातक करने वाली सुषमा को भारतीय संसद से लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा तक हिंदी में जोरदार भाषण देने के लिए सराहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिंदी वक्ता के तौर पर सुषमा शुरुआत से ही प्रखर प्रतिभाशाली थीं। उन्होंने हरियाणा के भाषा विभाग की तरफ से आयोजित हिंदी वक्ता प्रतियोगिता में लगातार तीन साल तक श्रेष्ठ वक्ता का खिताब जीता था। उन्हें हरियाणा राज्य विधानसभा की तरफ से भी श्रेष्ठ हिंदी वक्ता के तौर पर सम्मानित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sushma Swaraj name was recorded twice in Limca Book of Records
राजनेता ही नहीं ‘योद्धा’ भी थीं सुषमा
सुषमा स्वराज ने खादी पहनकर राजनीति में काम करने से पहले योद्धा की खाकी वर्दी भी पहनी थी। वे लगातार तीन वर्षों तक अंबाला कैंट के एसडी कॉलेज में एनसीसी की बेस्ट कैडेट चुनी गई थीं।
 
विज्ञापन

बॉलीवुड फिल्मों को उद्योग का दिया दर्जा

Sushma Swaraj name was recorded twice in Limca Book of Records
जिन बॉलीवुड फिल्मों को पूरे विश्व में शौक से देखा जाता है, उनके निर्माण को उद्योग का दर्जा देकर बैंकों से कर्ज लेने का रास्ता साफ करने का श्रेय भी सुषमा को ही है। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 1998 में सुषमा ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री के तौर पर बॉलीवुड को इंडस्ट्री घोषित किया था। इस कदम को बॉलीवुड फिल्मों में अंडरवर्ल्ड के अवैध पैसे की खपत बंद करने वाला भी माना जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed