फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब सुषमा स्वराज ने की थी पाकिस्तानियों की मदद, रहीं पीएम पद की दावेदार, 11 बार लड़ीं चुनाव

Wed, 07 Aug 2019 12:58 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 Aug 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
When Sushma Swaraj helped Pakistan
फाइल फोटो
पूर्व विदेश मंत्री और दिल्ली की पहली महिला सीएम रहीं सुषमा स्वराज का मंगलवार शाम दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इससे पहले रात नौ बजे उन्हें अचेत अवस्था में एम्स लाया गया था, जहां पांच डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। विदेश मंत्री रहते हुए सुषमा स्वराज ने बहुत सराहनीय कार्य किए। यहां तक कि उन्होंने कई पाकिस्तानियों की मदद भी की थी।
When Sushma Swaraj helped Pakistan
- फोटो : अमर उजाला
विदेश मंत्री रहते लोगों की समस्याओं से इस तरह जुड़ी रहीं कि एक ट्वीट मात्र से लोगों की समस्याएं सुलझा देती थीं। इन समस्याओं को धैर्य से सुनने और उन्हें हल करने के कारण वह काफी लोकप्रिय हो गईं। वह खास से आम सभी को फौरन जवाब देती थीं। कई बार लोगों को यकीन ही नहीं होता था कि वह खुद जवाब दे रही हैं।
When Sushma Swaraj helped Pakistan
पिछले साल एक व्यक्ति ने उनके लिए लिखा कि निश्चित रूप से सुषमा खुद ट्वीट नहीं करतीं। उन्होंने कोई पीआर रखा हुआ है, जो उनके ट्वीट करता है। इसके जवाब में सुषमा ने कहा, आप निश्चित रहें। यह मैं ही हूं, मेरा भूत नहीं है। उन्हें पिछली मोदी सरकार की सबसे सक्रिय मंत्रियों में से एक माना गया। 11 अक्तूबर 2017 को एक पाकिस्तानी महिला नीलिमा गफ्फार का भारत में इलाज के लिए वीजा जारी कराया। महिला के पति ने उनसे वीजा मंजूरी का अनुरोध किया था। सुषमा ने जवाब दिया, हम भारत में उनके इलाज के लिए वीजा दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक बच्चे का कराया इलाज

When Sushma Swaraj helped Pakistan
सुषमा स्वराज फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
मानवीय सद्भाव दिखाते हुए सुषमा ने इलाज के लिए एक पाकिस्तानी बच्चे को वीजा दिलाया। काशिफ चाचा ने अपने बेटे अब्दुल्ला के लिए मेडिकल वीजा का अनुरोध किया था। इस पर उन्होंने जवाब दिया, आपके बच्चे का इलाज दवा के अभाव में नहीं प्रभावित होना चाहिए। मैंने भारतीय उच्चायोग को मेडिकल वीजा जारी करने को कहा है।
 
विज्ञापन
When Sushma Swaraj helped Pakistan
गीता को भारत लाईं, बताया हिंदुस्तान की बेटी
गलती से सीमा पार पाकिस्तान गई मूकबधिर युवती गीता सुषमा की वजह से ही भारत लौट सकी। युवती 10 साल से पाकिस्तान में फंसी हुई थी। 26 अक्तूबर 2015 को जब वह भारत लौटी तो सुषमा ने उसे हिंदुस्तान की बेटी कहा। उसके माता-पिता को खोजने के लिए एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की। उन्होंने गीता के लिए दूल्हा ढूंढने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाई।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed