सब्सक्राइब करें

कंपकंपाती सर्दी के बीच कई जगह पारा 1 डिग्री से नीचे, यूपी में बारिश ओले की चेतावनी

एजेंसी, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Thu, 02 Jan 2020 08:04 AM IST
विज्ञापन
temperature reached below one degree due to cold and rain hail warning 
cold weather - फोटो : अमर उजाला
इस बार नये साल का आगमन पूरे उत्तर भारत में कंपकंपाती सर्दी के बीच हुआ है। पहाड़ से मैदान तक कई जगह तापमान 1 डिग्री से नीचे चला गया। राजस्थान का श्रीगंगानगर, जिसका तापमान पिछली गर्मी में 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहां का पारा बुधवार को 1.5 डिग्री तक नीचे चला गया। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री पर पहुंच गया और यहां शीत लहर जारी है। कोहरे के कारण दृश्यता में कमी से 29 ट्रेनें 2 से 9 घंटों तक लेट रहीं।

 
Trending Videos
temperature reached below one degree due to cold and rain hail warning 
ठंड - फोटो : अमर उजाला
पंजाब और हरियाणा में हड्डियां गला देने वाली सर्दी का प्रकोप जारी है। दोनों राज्यों में लुधियाना सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 0.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर तापमान शून्य के नीचे चला गया। केलांग में तापमान माइनस 10 डिग्री, किन्नौर के कलपा में माइनस 4.1 डिग्री, जबकि मनाली, कुफरी और सोलन में पारा क्रमश: माइनस 2.6, माइनस 2.3 और माइनस 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला का तापमान 1.4 डिग्री रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
temperature reached below one degree due to cold and rain hail warning 
शीत लहर - फोटो : Social Media
कश्मीर घाटी में एक दिन की मामूली राहत के बाद न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बुधवार से फिर सामान्य से भारी बर्फबारी की आशंका जताई है। उत्तरी कश्मीर का गुलमर्ग सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान माइनस 11 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं द्रास का तापमान माइनस 17 डिग्री था। उधर राजस्थान में श्रीगंगानगर के अलावा जैसलमेर, पिलानी, बीकानेर, सीकर और बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 2.7 से 5.8 के बीच रहा।
temperature reached below one degree due to cold and rain hail warning 
ठंड - फोटो : अमर उजाला।
यूपी में इटावा, मेरठ सबसे ठंडा रहा

उत्तर प्रदेश का इटावा और मेरठ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। बुधवार को दोनों जगहों का तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ का तापमान 4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार बरेली और कानपुर का तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को कानपुर का तापमान शून्य डिग्री पर पहुंच गया था। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को राज्य के पूर्वी भाग में बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने का अनुमान जताया है। 
विज्ञापन
temperature reached below one degree due to cold and rain hail warning 
ठंड - फोटो : assi ghat tea winter cold varanasi rain fogg
प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश, ओले की चेतावनी

गलन भरी ठंड से कंपा रहा मौसम अगले दो दिनों में प्रदेश को गरज-चमक केसाथ साथ बारिश बौछारों में तर बतर कर सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश में बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर गरज-चमक केसाथ तेज बारिश और कुछेक जगह ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। बुधवार को दिन भर प्रदेश में जारी रही बादलों की आवाजाही, धूप संग लुकाछिपी ने मौसमकेबदलते तेवरों का इशारा किया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed