फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिल्डिंग हादसा: ‘खुशकिस्मत हैं वे परिवार, जो जल्द ही शिफ्ट होने वाले थे’

Wed, 18 Jul 2018 11:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो,अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 18 Jul 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
these family lucky who not sifted before shahberi building collapse
building collapse
शाहबेरी गांव में बहुमंजिला इमारत गिरने का हादसा होने के बाद कई परिवार भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे है। इनमें से एक दीपिका है। वह यहां शिफ्ट होने वाली थी, लेकिन रसोई में कुछ काम बाकी रहने के कारण वह शिफ्ट नहीं हो सकी। वह दो दिन बाद शिफ्ट होने वाली थी।


दीपिका शाहबेरी में ही रहती है। उसने 22 लाख रुपये में फ्लैट खरीदा था। फ्लैट में काम चल रहा था। रसोई में चिमनी लगने का काम पूरा नहीं हो सका था। इस कारण दीपिका शिफ्ट नहीं हो सकी। दीपिका ने बताया कि मंगलवार शाम को वह बच्चों के साथ फ्लैट देखने आई थी, तभी वह शिव कुमार त्रिवेदी के परिवार से भी मिली थी।
 
these family lucky who not sifted before shahberi building collapse
building collapse shaberi - फोटो : अमर उजाला
शिव कुमार को बताया था कि वह परिवार के साथ दो दिन में शिफ्ट हो जाएगी। अब हादसा सुनकर वह काफी डर गई है। शुक्र है भगवान का कि उसका परिवार बच गया, लेकिन जिंदगी भर की कमाई बर्बाद हो गई। बिल्डर को पूरा पैसा दिया जा चुका है। 

दीपिका का कहना है कि कई परिवार अभी शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे थे, वह खुशकिस्मत हैं। बताया गया है कि सात मंजिला इमारत में कुल 20 फ्लैट थे। अगस्त के पहले सप्ताह तक तीन से चार परिवार रहने आने वाले थे।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed