फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अफगानिस्तान के रास्ते भारत होते हुए यूरोपीय देशों को करते थे हेरोइन सप्लाई, ऐसे हुए गिरफ्तार

Sun, 23 Sep 2018 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 23 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three foreign arrested with 25 million heroin in delhi
foreign arrested

अफगानिस्तान के रास्ते वाया भारत होते हुए यूरोपीय देशों को हेरोइन सप्लाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग के तीन विदेशी तस्करों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दबोचा है। आरोपियों में दो अफगानी व एक नाइजीरियाई हैं। इनके पास से पांच किलो हेरोइन बरामद की गई है।



इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपियों की पहचान इस्मतुल्लाह (40), खलीलुल्लाह (23) और नाइजीरियन निवासी विक्टर उसोंडू (37) के रूप में हुई है। अफगानी तस्कर अपने देश से हेरोइन लाकर नाइजीरियाई और अन्य अफ्रीकी तस्करों को देता था। इसके बाद फ्रांस, यूके जैसे यूरोपीय देशों के अलावा कनाडा, साउथ अफ्रीका आदि भेजे जाते थे।

स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त पीएस कुश्वाहा ने बताया कि एसीपी अत्तर सिंह, इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह व अन्यों की टीम को सूचना मिली कि दो अफगानी नशीले पदार्थ के तस्कर हौजरानी इलाके में धंधा चला रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने 17 सितंबर को मैक्स अस्पताल, साकेत के गेट से इस्मतुल्लाह, खलीलुल्लाह और विक्टर को दबोच लिया। दोनों के पास से हेरोइन के अलावा 4200 यूएस डॉलर बरामद किए गए।

Three foreign arrested with 25 million heroin in delhi

पेट में कैप्सूल के जरिए लाते थे 
पूछताछ में इस्मतुल्लाह और खलीलुल्लाह ने खुलासा किया है कि दोनों आरोपी टूरिस्ट या मेडिकल वीजा पर आते हैं। खलीलुल्लाह बीबीए किया है। इस्मतुल्लाह अफगानिस्तान से कूरियर से हेरोइन मंगवाता था। आरोपी पेट में हेरोइन से भरे कैप्सूल छुपा कर लाते थे। इसके अलावा विशेष प्रकार से बनाए गए बैग में हेरोइन छुपाकर भारत लाते थे। इसके अलावा पार्सल के जरिए हेरोइन की खेप कनाडा, साउथ अफ्रीका व यूरोपीय देशों में भेजते थे।

100 किलो से ज्यादा हेरोइन ला चुके हैं दोनों 
इस्मतुल्लाह ने पुलिस को बताया कि दो सालों में दोनों अफगानिस्तान से 100 किलो से अधिक हेरोइन भारत ला चुके हैं। 30 अगस्त को दोनों अपने देश से 15 किलो हेरोइन लेकर आए थे। 10 किलो को इन लोगों ने ठिकाने लगा भी चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed