{"_id":"5ba52424867a557fed5e9745","slug":"muharram-2018-festival-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोहर्रम पर वतन के लिए मांगी दुआएं, 300 से अधिक जगह निकाले गए ताजिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहर्रम पर वतन के लिए मांगी दुआएं, 300 से अधिक जगह निकाले गए ताजिये
Fri, 21 Sep 2018 10:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
muharram 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
राजधानी में शुक्रवार मोहर्रम के मौके पर कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच मोहर्रम मनाया गया। मोहम्मद साहब के नवासे (नाती) (हजरत हुसैन) व उनके 72 साथियों की शहादत को याद करते हुए ताजिये निकाले गए। लोगों ने उनकी कुर्बानी को याद करते हुए मातम (शोक) किया।
2 of 5
muharram 2018
राजधानी में छोटे-बड़े करीब 300 से अधिक ताजियों के जुलूस निकाले गए। लोगों ने मातम मनाते हुए इन ताजिया को अलग-अलग कर्बला (कब्रिस्तान) में सुपुर्द-ए-खाक किया। जगह-जगह अन्य धर्मों के लोगों ने छबील लगाकर लोगों को शर्बत व फल बांटे। हालांकि जुलूस की वजह से कई मुख्य सड़कों पर जाम भी लगा।
3 of 5
muharram 2018
शहीदों की याद में गमगीन हुए लोगों ने अपने वतन और पूरी दुनिया के लिए अमन की दुआएं मांगी। राजधानी में विभिन्न जगह निकले जुलूसों में भारी संख्या में औरतों व बच्चों ने भी भाग लिया। अंजुमन ताजियादारान ऑर्गनाइजेशन की ओर से ताजिया दोपहर के समय, छत्ता शहजाद कलां महल से शुरू हुआ और पहाड़ी भोजला, चितली कब्र, मटिया महल चौक, जामा मस्जिद, चावड़ी बाजार, चौक हौजकाजी, अजमेरी गेट, पहाड़गंज ब्रिज, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, चेम्सफोर्ड रोड, कनॉट प्लेस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, रेडक्रास रोड, कृषि भवन गोलचक्कर, रायसीना रोड, विजय चौक, कृष्णा मेनन मार्ग, तुगलक रोड, अरविंदो मार्ग होते हुए जोरबाग स्थित कर्बला पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
muharram 2018
दूसरे ताजिया उत्तरी जिले में पहाड़ी धीरज से दोपहर एक बजे शुरू हुए। यहां से पहाड़गंज ब्रिज, कुतुब रोड होते हुए आगे चेम्सफोर्ड रोड पर मेन ताजिया में शामिल हुआ।
विज्ञापन
5 of 5
muharram 2018
वहीं, शिया जामा मस्जिद कश्मीरी गेट चाबी गंज, छोटा बाजार, बड़ा बाजार होते हुए जुलूस पंजा शरीफ पर शाम को समाप्त हो गया। वहीं, दूसरी ओर कराला गांव, सीमापुरी, नंद नगरी जाफराबाद, सीलमपुर, जामा मस्जिद, तुर्कमान गेट, अजमेरी गेट, दरियागंज, निजामुद्दीन, संगम विहार, ओखला, जामिया नगर, बटला हाउस, कांति नगर, जोरबाग महरौली आदि इलाकों मेें मोहर्रम के मौके पर जुलूस और ताजिये निकाले गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।