सोनिया और उसकी भाभी प्रेमलता की हत्या आखिर किसने और क्यों की, इस सवाल का जवाब फिलहाल पुलिस के लिए रहस्य बना हुआ है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस मोहित को मुख्य साजिशकर्ता या हत्यारा मान रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह वारदात के बाद से वह गायब है, उससे लगभग साफ है कि वह या तो हत्यारा है या फिर वारदात में शामिल हैं। लेकिन सवाल यह है कि मोहित ने दोनों की हत्या की तो आखिर उसके पीछे क्या कारण रहे, पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मोहित के पकड़े जाने पर ही हत्या की सही वजहों का पता चल पाएगा।
तिमारपुर हत्याकांड : ननद-भाभी की हत्या बनी राज, मोहित हत्यारा तो क्यों की वारदात...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रेमलता का शव देखकर ऐसा लगता है कि उसकी हत्या बेहद गुस्से में की गई है। चेहरे और गर्दन पर पेचकस के 15 से अधिक वार हैं। इसके बाद चाकू से उसका गला भी काटा गया है। पुलिस आशंका जता रही है, शायद मोहित को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसकी वजह से उसने प्रेमलता की हत्या कर दी। वहीं ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि विरोध करने पर पहले उसने सोनिया को बाथरूम में बंद किया। उसके बाद पत्नी की हत्या की। सोनिया के चिल्लाने पर बाथरूम में उसे भी मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस सोनिया, प्रेमलता और मोहित की सीडीआर निकलवाकर मामले की छानबीन कर रही है।
सोमवार शाम को हुआ मोहित का मोबाइल ऑन...
मामले की छानबीन कर रही पुलिस मोहित पर शक जताकर जांच कर रही थी। दिन में मोहित का मोबाइल बंद आ रहा था। लेकिन शाम के समय जैसे ही उसका मोबाइल कुछ देर के लिए ऑन हुआ, पुलिस का शक लगभग यकीन में बदल गया। पुलिस अधिकारियों को उसकी लोकेशन यूपी में मिली। पुलिस की तीन टीमें उसकी तलाश में यूपी में अलग-अलग स्थानों के लिए रवाना कर दी गई है।
घर में हादसे की खबर सुनकर पिता दिल्ली रवाना...
सुबह बेटी सोनिया व भांजे की पत्नी प्रेमलता की हत्या की खबर मिलने के बाद राजकुमार शर्मा व उनका बेटा शैलेंद्र दिल्ली के लिए रवाना हो गए। राजकुमार के एक रिश्तेदार ने बताया कि करीब दो साल पूर्व बीमारी के बाद राजकुमार की पत्नी की मौत हो गई। मां की मौत के बाद सोनिया ने कॉलेज की पढ़ाई छोड़ दी थी। बेटा शैलेंद्र डीयू में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। वहीं खुद राजकुमार कुछ समय तक एसी रिपेयर का काम करते थे। लेकिन फिलहाल वह अपने घर के किराए से ही गुजारा चला रहे थे। कुछ दिनों पूर्व राजकुमार को पता चला था कि उनकी बेटी के पित्ते में पथरी है, जिसका उन्होंने एक नर्सिंग होम में ऑपेरशन करा दिया था। घर में कोई महिला सदस्य न होने के कारण राजकुमार ने अपने भांजे व उसकी पत्नी को घर पर बेटी की देखभाल के लिए बुलाया था।
तड़के चार से पांच के बीच हत्या की आशंका...
पुलिस अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि सोनिया व उसकी भाभी प्रेमलता की हत्या सोमवार तड़के चार से पांच बजे के बीच की गई। वारदात के समय घर में रखा कूलर चल रहा था। ऐसे में किसी पड़ोसी को प्रेमलता व सोनिया के चिल्लाने की आवाज नही आई। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। हालांकि सुबह के समय किसी भी पड़ोसी ने मोहित को घर से निकलते हुए नहीं देखा।