सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   to save anil ambani from appearance in supreme court 2 officers edited order post on website arrest

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से की छेड़छाड़ फिर अदालत की साइट पर डाली गलत पोस्ट, दो गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 09 Apr 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
to save anil ambani from appearance in supreme court 2 officers edited order post on website arrest
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर गलत जानकारी पोस्ट करने के आरोप में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शीर्ष अदालत के दो बर्खास्त अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मानव और तपन के रूप में हुई है।



पुलिस सूत्रों की मानें तो दोनों ने उद्योगपति अनिल अंबानी को सुप्रीम कोर्ट में पेश होने से बचाने के लिए शीर्ष अदालत के एक आदेश के साथ छेड़छाड़ कर उसे सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया था। जैसे ही इसका खुलासा हुआ, चीफ जस्टिस रंजन गोगई ने दोनों को बर्खास्त कर क्राइम ब्रांच को मामला दर्ज कर छानबीन के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसी कड़ी में अपराध शाखा ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को रविवार गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि दोनों से पूछताछ जारी है। मामले में दिल्ली पुलिस का कोई भी वरिष्ठ अधिकारी बोलने के लिए तैयार नही है। पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को सात दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन

अदालत पेश होने को कहा लेकिन वेबसाइट पर आया- नहीं होना है पेश

पुलिस सूत्रों के मुताबिक एरिक्सन कंपनी के बकाया भुगतान के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी थी। रिलाइंस कम्यूनिकेशन के मालिक अनिल अंबानी व अन्यों को एरिक्सन कंपनी की बकाया राशि का भुगतान करना था। इसे मामले में शीर्ष अदालत के तीन आदेशों में अवमानना की सुनवाई करने के दौरान जस्टिस आर.एफ नरिमन की अदालत ने अनिल अंबानी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया।

आदेश सुनकर उसे नोट करने वाले दोनों आरोपी अधिकारियों तपन व मानव ने आदेश में अनिल अंबानी को कोर्ट में पेश होने की छूट देने का आदेश सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। आदेश में जहां अनिल अंबानी को उपस्थित होने के बारे में लिखा गया था, वहां(वेबसाइट पर) उपस्थित नहीं होने की बात लिख दी गई।

जस्टिस आर.एफ नरिमन को जब इसका पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत सीजेआई से कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीजेआई ने दोनों अधिकारियों को तुरंत बर्खास्त कर क्राइम ब्रांच को इस संबंध में मामला दर्ज करने के आदेश दिए।

दोनों को सात दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया

पुलिस सूत्रों के मुताबिक रविवार को दोनों आरोपी तपन व मानव को गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस ने बस दोनों की गिरफ्तारी की जानकारी देने और दोनों से पूछताछ करने की बात कही। दोनों ने अनिल अंबानी को पेशी में छूट देने का आर्डर कैसे अपलोड किया, पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।

हालांकि पुलिस का कोई भी अधिकारी मामले में बोलने को तैयार नहीं हुआ, अधिकारी बस जांच करने की बात करते रहे। सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपियों को सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को सात दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अब पुलिस दोनों से पूछताछ कर छानबीन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed