फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब परिवहन मंत्री बोले, बाबू जी हमारा डीएल बनना है...

Sun, 23 Sep 2018 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 23 Sep 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
Transport Minister Swatantra Dev Singh surprise check in RTO office noida
Swatantra Dev Singh
प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार दोपहर बिना किसी सूचना के सेक्टर-32 स्थित एआरटीओ कार्यालय पहुंच गए। मंत्री ने वहां मौजूद लोगों से बात भी की। साथ ही पूछा कि कहीं दलाल से तो काम नहीं करवा रहे हैं। उन्होंने लर्निंग डीएल से लेकर कंप्यूटर टेस्ट कक्ष तक का निरीक्षण किया। करीब 30 मिनट तक मंत्री वहां रहे। तब तक अधिकारियों के चेहरे का रंग उड़ा रहा।

 
Transport Minister Swatantra Dev Singh surprise check in RTO office noida
Swatantra Dev Singh

आरटीओ अजय त्रिपाठी ने मंत्री को बताया कि शनिवार शाम तक करीब 110 डीएल बनाने के लिए फोटो खिंचवाए जा चुके हैं। इसके बाद टेस्ट होगा। मंत्री ने टेस्ट रूम में तैनात कर्मचारी से बातचीत की। नीचे उतरते समय गंदगी दिखाई दी तो सफाई का निर्देश दिया। साथ ही पर्दे को ठीक करने को कहा। इस दौरान एआरटीओ प्रवर्तन हिमेश तिवारी और प्रशांत तिवारी के अलावा आर आई विष्णुदत्त मिश्रा भी मौजूद रहें। 

Transport Minister Swatantra Dev Singh surprise check in RTO office noida
परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : amar ujala
मुस्कुरा पड़े कर्मचारी...
परिवहन मंत्री लर्निंग डीएल विंडो पर पहुंचे। वहां निजी कंपनी के कर्मचारी से कहा कि बाबू जी हमारा डीएल बनना है। पहले तो कर्मचारी ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है। मगर जब अफसरों को देखा तो वह समझ गया कि सामने मंत्री जी हैं। दूसरे कर्मचारी ने भी मंत्री को पहचान लिया। इस पर दोनों ने मुस्कराकर स्वतंत्र देव सिंह का अभिवादन किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Transport Minister Swatantra Dev Singh surprise check in RTO office noida
बस की धुलाई करते परिवहन मंत्री - फोटो : अमर उजाला

सड़क सुरक्षा अभियान 1 अक्तूबर से 
परिवहन मंत्री ने बताया कि सफाई और सड़क सुरक्षा को लेकर 1 अक्तूबर से अभियान शुरू होने जा रहा है। पार्षद, ग्राम प्रधान, मोहल्ले के प्रमुख और स्कूल समेत अन्य संस्थानों के पदाधिकारियों मिलकर अभियान चलाएंगे। उन्होंने सीट बेल्ट और हेलमेट पहनने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने की बात कही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed