सब्सक्राइब करें

सूरज दिखाने लगा तेवर: राजधानी में मंगलवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, जानें इस बार कब चरम पर पहुंचेगी गर्मी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 14 Apr 2026 06:59 PM IST
सार

दिल्ली में आने वाले दिनों में गर्मी का असर लगातार बढ़ता नजर आएगा। मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री और न्यूनतम 19 से 21 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जबकि आसमान ज्यादातर साफ रहेगा। 

विज्ञापन
Tuesday the hottest day of season in Delhi temperature crossing 38 degree
दिल्ली में मंगलवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन - फोटो : PTI

दिल्ली में खुशनुमा मौसम का दौर अब खत्म हो गया है। ऐसे में हाल ही के दिनों में सूरज अपने तेवर दिखा रहा है। इसके चलते मौजूदा समय में लोग पसीने से तरबतर दिखाई देने लगे है। इसी बीच मंगलवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। हालांकि, फरवरी और मार्च के महीनों में दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पास जरूर पहुंचा था। 

Trending Videos
Tuesday the hottest day of season in Delhi temperature crossing 38 degree
गर्मी से परेशान महिलाएं - फोटो : PTI

लोग पसीने से तरबतर
मंगलवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। सुबह से ही निकल रही तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ था। इस दौरान अधिकतम तापमान 38.2 और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 73 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 20 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tuesday the hottest day of season in Delhi temperature crossing 38 degree
पानी बेचने जाते बुजुर्ग - फोटो : PTI

पिछले साल बन चुकी थी हीट वेव की स्थित
फिलहाल दिल्ली में लू नहीं चल रही है। इससे लोगों को अधिक परेशानी नहीं होना पड़ रहा है। हालांकि, साल 2025 में तीन दिन 7, 8 और 9 अप्रैल को हीट वेव की स्थिति बनी हुई थी। जबकि वर्ष 2022 में सात अप्रैल से ही तापमान 40 के पार था। अप्रैल के अंत में 43.5 डिग्री तक पहुंच गया था। अगले सप्ताह भले ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिले, लेकिन अभी हीट वेव की संभावना नहीं है। इसके अलावा, एक नया और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 15 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

Tuesday the hottest day of season in Delhi temperature crossing 38 degree
गर्मी से परेशान युवतियां - फोटो : PTI

16 से 18 अप्रैल छाएंगे बादल
दिल्ली में आने वाले दिनों में गर्मी का असर लगातार बढ़ता नजर आएगा। मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री और न्यूनतम 19 से 21 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जबकि आसमान ज्यादातर साफ रहेगा। साथ ही, 16 से 18 अप्रैल के बीच तापमान 39 से 42 डिग्री तक पहुंच सकता है और इन दिनों हल्के बादल छाए रहेंगे। 

विज्ञापन
Tuesday the hottest day of season in Delhi temperature crossing 38 degree
गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर लेकर जाते उपभोक्ता - फोटो : PTI

दो दिन चरम पर होगी गर्मी
17 और 18 अप्रैल को गर्मी अपने चरम पर रह सकती है। वहीं, 19 और 20 अप्रैल को तापमान में हल्की गिरावट के साथ 38 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है और आसमान फिर से साफ रहेगा। इस दौरान अलग-अलग दिशाओं से हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed