फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JEE एडवांस 2017: 176वीं रैंक पाकर उमंग मलिक बने गाजियाबाद में टॉपर

Mon, 12 Jun 2017 04:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 12 Jun 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
umang malik tops jee advanced 2017 in ghaziabad with 176th rank
UMANG MALIK
देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान आईआईटी में दाखिले के लिए जेईई एडवांस-2017 का परिणाम रविवार सुबह घोषित हुआ। जेईई एडवांस में 176वीं रैंक हासिल करने वाले जीडी गोयनका स्कूल एवं फिटजी के छात्र उमंग मलिक ने गाजियाबाद के साथ नोएडा में टॉप किया है। 

 
umang malik tops jee advanced 2017 in ghaziabad with 176th rank
UMANG MALIK
जेईई एडवांस में 231वीं रैंक प्राप्त करने वाले मोदीनगर के प्रखर शर्मा ने जिले में दूसरा और 526वीं रैंक प्राप्त करने वाले डीपीएसजी मेरठ रोड व पेस एकेडमी के छात्र मनन गुप्ता ने तीसरा स्थान पाया। वहीं 640वीं रैंक  पाने वाले डीपीएसजी मेरठ रोड के छात्र जयदीप गोयल जिले में चौथे स्थान पर रहे।
 
umang malik tops jee advanced 2017 in ghaziabad with 176th rank
UMANG MALIK
जेईई एडवांस के रिजल्ट में आरडीसी फिटजी के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। संस्थान के जेईई मेन उत्तीर्ण कर जेईई एडवांस में बैठने वाले 182 में से 97 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। वहीं फिर डीपीएसजी मेरठ रोड के 40 स्टूडेंट्स, पेस एकेडमी के पांच और टैलेंट एकेडमी के पांच विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस में सफलता पायी है। दुर्गावती मेहराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र विजेंद्र ने 2230वीं और रोमी ने 2561वीं रैंक प्राप्त की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
umang malik tops jee advanced 2017 in ghaziabad with 176th rank
STUDENTS
फिटजी के डिप्टी जनरल मैनेजर गणेश पांडेय ने बताया कि टॉप-10 में संस्थान के छह मेधावियों ने जगह बनाई। उमंग मलिक ने 176वीं रैंक पाकर गाजियाबाद, नोएडा के साथ ईस्ट दिल्ली में टॉप किया है। डीपीएसजी मेरठ रोड की प्रिंसिपल ज्योति गुप्ता ने बताया कि जेईई मेन में स्कूल के 115 विद्यार्थियों ने क्वालिफाई किया था। उनमें से जेईई एडवांस में शामिल होने वाले 40 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। 
विज्ञापन
umang malik tops jee advanced 2017 in ghaziabad with 176th rank
MANAN GUPTA
सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में गाजियाबाद सेकेंड टॉपर मनन गुप्ता ने जेईई एडवांस में 526वीं रैंक और जयदीप गोयल ने 640वीं रैंक हासिल कर गाजियाबाद का मान बढ़ाया है। टैलेंट एकेडमी के निदेशक शिवतेज त्रिपाठी ने बताया कि जेईई मेन में 29वीं रैंक हासिल कर गाजियाबाद में अव्वल रहने वाले पंकज सिंह ने जेईऱ्ई एडवांस में 1335वीं रैंक हासिल कर नौवां स्थान प्राप्त किया है। छात्र अमित ने 3216वीं, मृगांक ने 3792वीं और निखिल ने 4633वीं रैंक हासिल की है। जेईई एडवांस के रिजल्ट में पेस एकेडमी का भी उम्दा रिजल्ट रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed