राजधानी में बुधवार दोपहर को हुई बारिश से गर्मी से कुछ राहत तो मिली, मगर जलभराव से दिल्ली में कई जगहों पर जाम लग गया। कई मार्गों पर लंबा जाम लग गया था। महिपालपुर रोड पर पानी में स्कूली बस के खराब होने से बच्चे करीब पौने घंटे तक पानी में फंसे रहे। बस के साइलेंसर में पानी भर गया था। इस कारण बस बंद हो गई थी। जलभराव के बाद कार्यालयों की छुट्टी का समय हो गया था। इससे जाम लंबा होता चला गया था। ट्रैफिक पुलिस फेसबुक व ट्विटर पर इस बीच जाम की सूचना पोस्ट करती है। बारापूला एलिवेटेड रोड, रिंग रोड, आईटीओ, कश्मीरी गेट समेत करीब 25 जगहों पर जाम की सूचना है।
दिल्ली में आफत बनी बारिश: सड़कों पर लगा लंबा जाम, आम लोग हुए परेशान; रेंगती हुई नजर आईं गाड़ियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से सबसे बुरा हाल दक्षिण, दक्षिण-पूर्व व नई दिल्ली का था। यहां पर निर्माण कार्य चलने के कारण सड़कों की हालत बहुत ही खराब है। जगह-जगह पानी भरने से लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी हो रही थी। आईटीओ व उसके पास के इलाके में जलभराव से जाम हो गया था। जलभराव से सबसे ज्यादा लंबा जाम न्यू रोहतक रोड पर आनंद पर्वत से जखीरा, नजफगढ़ में फिरनी रोड, ढांसा बस स्टैंड, रंगपुरी चौक, महिपालपुर चौक, नारायाणा से मोती बाग, धौला कुंआ अंडरपास, एनएच-5 गुरुग्राम की ओर, जीजीआर व पीजीआर रोड, अरविंदो मार्ग पर आईएनए से एम्स तक, मूलंचंद अंडरपास, एमबी रोड पर वायुसेनाबाद, आईआईटी से अद्र्धचनी, नजफगढ़ तूडा मंडी और कापसहेडा चौक पर लंबा जाम लग गया था।
इसके अलावा भैरो रोड से रिंग रोड, मथुरा रोड, भगवानदास रोड, शेरशाह रोड, पुराना किला रोड, सिकंदरा रोड, मंडी हाउस, तिलक मार्ग, बहादुरशाह जफर मार्ग, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, इंद्रप्रस्थ मार्ग, तिलक ब्रिज, विकास मार्ग समेत आस-पास के तमाम इलाकों में भारी जाम लगा हुआ था। वहीं, दक्षिणी दिल्ली में बारापूला एलिवेटेड रोड, नेहरू प्लेस, कालकाजी, महारानी बाग, ओखला, एमबी रोड, पुल प्रह्लादपुर अंडरपास, पारस सिनेमा, सराय जुलेना, लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन, मूलचंद, ग्रेटर कैलाश समेत कई इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित रहा। मध्य दिल्ली में भी बारिश के असर से आईएसबीटी कश्मीरी गेट, दिल्ली गेट, दरियागंज, पहाडगंज, करोल बाग आदि जगहों पर जाम लग गया था। दिल्ली-नोएडा सीमा, चिल्ला बॉर्डर व यूपी गेट पर भी जाम था। हालांकि जगह-जगह ट्रैफिक पुलिसकर्मी जगह-जगत तैनात हुआ है।
वाहन खराब होने से लगा जाम
जलभराव के अलावा एम्स से आईआईटी की तरफ बस खराब होने से , एसपी मार्ग पर वाहन के खराब होने से व द्वारका मोड पर उत्तम नगर की तरफ बस के खराब होने से जाम लग गया था। खराब वाहनों को हटाने के बाद ही जाम खुला था।
पांच जगहों पर पेड़ व शाखाएं गिरीं
बारिश के दौरान द्वारका सेक्टर-1, तुगलकाबाद गांव, दिल्ली गेट, पश्चिम विहार और नेताजी सुभाष पैलेस में पेड़ या पेड़ों की शाखाएं गिर गईं। एमसीडी की टीम ने देर शाम तक इन जगहों से मलबा हटाने का काम किया।