फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैलो! आप सनी लियोनी बोल रही हैं? ऐसे फोन अटैंड कर थक चुका युवक अब जाएगा कोर्ट

Tue, 30 Jul 2019 06:23 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 30 Jul 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
What is Actress Sunny Leone phone number delhi man Arjun Patiala will go to court
फाइल फोटो
मोबाइल पर घंटे बजते ही सामने से हमेशा यही आवाज आ रही थी कि क्या आप सनी लियोनी बोल रही हैं। दिल्ली का युवक हर बार इनकार करते करते दुखी हो गया। पीड़ित का दावा है कि शुक्रवार से सोमवार तक उसके पास चार सौ से ज्यादा कॉल आ चुकी हैं। देश ही नहीं, विदेश से भी फोन आ रहे हैं, जिन्हें समझाते-समझाते वह थक चुका है। युवक ने मौर्या एंक्लेव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 
What is Actress Sunny Leone phone number delhi man Arjun Patiala will go to court
फाइल फोटो
दरअसल, लाखों दिलों पर राज करने वाली फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी मौर्या एंक्लेव में रहने वाले एक युवक के लिए परेशानी बन गई हैं। शुक्रवार को सनी लियोनी की एक फिल्म रिलीज हुई, जिसमें वह सह-अभिनेता को अपना मोबाइल नंबर बताती हैं। इसके बाद से लोग उसे सनी का नंबर समझकर युवक को लगातार फोन कर रहे हैं। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होती देखकर वह अदालत जाने का मन बना रहा है। 
What is Actress Sunny Leone phone number delhi man Arjun Patiala will go to court
फाइल फोटो
पीतमपुरा निवासी पुनीत अग्रवाल (27) एक निजी कंपनी में काम करता है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि गत शुक्रवार को अभिनेत्री सनी लियोनी की एक फिल्म रिलीज हुई है। फिल्म के एक सीन में वह सह-अभिनेता को मोबाइल नंबर बता रही हैं, लेकिन वह नंबर पुनीत का है। युवक का कहना है कि फिल्म के रिलीज होने के बाद से लोग उसके पास लगातार फोन कर सनी लियोनी से बात कराने के लिए कह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
What is Actress Sunny Leone phone number delhi man Arjun Patiala will go to court
फाइल फोटो
युवक के व्हाट्सएप मैसेज भी आ रहे हैं। कई लोग अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने से भी नहीं हिचक रहे हैं। दिन-रात आ रही कॉल ने पुनीत की नींद उड़ा दी है। युवक का कहना है कि उसका फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है और ना ही वह किसी को जानता है। फिल्म निर्माता ने उसके मोबाइल नंबर का प्रयोग बिना पूछे किया है। 
विज्ञापन
What is Actress Sunny Leone phone number delhi man Arjun Patiala will go to court
पुनीत ने मौर्या एंक्लेव थाने में लिखित शिकायत की है, लेकिन अभी तक उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई हुई है। पुनीत अब अदालत जाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए वह फोन को रिकार्ड करना शुरू कर दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed