फरीदाबाद के नंगला एंक्लेव में पलवल के जाटोली निवासी देवेंद्र (34) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि प्रेम प्रसंग में पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और हिंदू संगठन के लोग बीके चौक पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। संगठनों ने इसे धार्मिक रंग देने की कोशिश की। कई घंटे बाद पुलिस के समझाने पर लोगों ने जाम खोल दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रेमी की खातिर उजाड़ा सुहाग: तीन बच्चों की मां ने आशिक के साथ मिलकर पति का रेता गला, यहीं नहीं थमे कातिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे उन्हें सूचना मिली थी कि नंगला इलाके में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान, एसीपी बड़खल सुखबीर सिंह, क्राइम ब्रांच डीएलएफ, थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि युवक के घर के सामने रहने वाले इमाम कुरैशी ने वारदात की है। अविवाहित इमाम होटल चलाता है और उसका देवेंद्र की पत्नी सुनीता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर देवेंद्र की हत्या कर दी। देवेंद्र पत्नी और तीन बच्चों के साथ नंगला एंक्लेव स्थित पर्वतिया कॉलोनी में रहता था।
शव को साथ ले गया था आरोपी
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी देवेंद्र का शव अपने घर ले गया और बाथरूम में छिपा दिया। आरोपी के पिता कमल कुरैशी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी इमाम और देवेंद्र की पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
करीब चार घंटे तक होता रहा प्रदर्शन
देवेंद्र के जीजा हरिमोहन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक हैं। इनके पास सह सामाजिक समरसता प्रमुख और माधव नगर प्रखंड का दायित्व है। हरिमोहन टेलर की दुकान चलाते हैं। मामले का पता लगते ही हिंदू संगठनों ने बीके चौक पर जाम लगा दिया। मामले को सांप्रदायिक रंग देने के लिए लोगों ने नारेबाजी भी की। इस दौरान भाजपा नेत्री नीरा तोमर भी प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंची। बजरंग दल से बिट्टू बजरंगी, ब्रिज भूषण सैनी व अन्य लोगों ने आरोप लगाए कि हत्या सांप्रदायिक कारणों से हुई है। इस दौरान बड़खल नायब तहसीलदार सुरेश कौशिक ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात थे। एसीपी बड़खल सुखबीर सिंह, थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता, इंस्पेक्टर राजेश सहित कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही। कई घंटे के प्रदर्शन के बाद डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान के समझाने पर लोगों ने जाम खोला।
जाम से हुई परेशानी
बीके चौक पर जाम लगने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों ने करीब 12 बजे बीके चौक को जाम लगा दिया था। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने वाहनों को मेट्रो मोड़ और नीलम चौक से डायवर्ट कर दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।