फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सड़क पर लड़कियों के कपड़े फाड़ने पर अड़े मनचले, भीड़ बनाती रही वीडियो

Tue, 13 Jun 2017 03:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, गुरुग्राम
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 13 Jun 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
women sexually harassed and molested by reveller in gurugram

देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे शहरों में से एक साइबर सिटी में रात में खुलेआम सड़क पर लड़कियों को छेड़ा जा रहा है उनके कपड़े फाड़ने की कोशिश की जा रही है और आने-जाने वाले लोग इसका वीडियो बना रहे हैं।

women sexually harassed and molested by reveller in gurugram

ये घटना दिल्ली से सटे साइबर सिटी यानि गुरुग्राम का हैं जहां शनिवार की रात सड़क पर आवारागर्दी करने निकले लड़के एक पब के बाहर खड़ी पब कर्मियों पर पहले तो गंदी और अश्लील फब्तियां कसते हैं।

women sexually harassed and molested by reveller in gurugram

जब पब में काम करने वाली लड़कियां इसका विरोध करती हैं तो मनचलों का दिमाग घूम जाता है और वो दस-बारह के झुंड में वापस आते हैं और लड़कियों पर टूट पड़ते हैं और सरेआम उनके कपड़े फाड़ने की कोशिश करते हैं। साथ ही उनमें से एक लड़की को पास में ही खड़ी कार में खिंचने की कोशिश भी की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
women sexually harassed and molested by reveller in gurugram

इसी बीच पब में काम करने वाली बाकी लड़कियां भी वहां आ जाती हैं और मनचलों और इनके बीच हाथापाई शुरु हो जाती है। चौंका देने वाली बात ये है कि इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोग इस पूरी घटना का वीडियो बनाते हैं लेकिन कोई भी इन लड़कियों की मदद के लिए आगे नहीं आता।

विज्ञापन
women sexually harassed and molested by reveller in gurugram

गुरुग्राम के एमजी रोड पर सहारा मॉल के नजदीक होने वाली इस घटना के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी या पुलिस की पेट्रोलिंग कार वहां से गुजरती हुई नहीं दिखाई देती। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed