फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुफ्त सफरः मेट्रो मैन के पीएम को लिखे खत पर पूर्व अफसर ने दिया जवाब, ब्राजील का दिया उदाहरण

Tue, 18 Jun 2019 11:07 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 18 Jun 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
yojana ayog former chief advisor renuka replies metro man concern over free ride for women in metro
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में जब से आम आदमी पार्टी ने महिलाओं के लिए मेट्रो और डीटीसी बसों में मुफ्त सफर का एलान किया है, तब से ही इस योजना को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। एक ओर जहां विपक्षी पार्टियां इस योजना को लेकर संशय जता रही हैं वहीं मेट्रो मैन ई. श्रीधरन ने पीएम को खत लिखकर कह दिया है कि इस योजना से मेट्रो को नुकसान होगा। इन्हीं आशंकाओं का जवाब योजना आयोग की पूर्व प्रमुख सलाहकार रेणुका विश्वनाथन ने ई. श्रीधरन को दिया है। यह जानकारी केजरीवाल के मीडिया सलाहकार नागेंद्र शर्मा ने दी। रेणुका ने इस योजना की सराहना की है। आगे पढ़िए उन्होंने क्या कहा...

yojana ayog former chief advisor renuka replies metro man concern over free ride for women in metro
महिलाओं को मिल सकती है बस और मेट्रो में फ्री यात्रा की सुविधा - फोटो : अमर उजाला

रेणुका ने ट्वीट किया है, योजना आयोग की पूर्व प्रमुख सलाहकार के तौर पर और पब्लिक फाइनेंस में डॉक्टरेट होने के नाते दिल्ली सरकार मुफ्ता यात्रा प्रस्ताव पर मेरी राय है कि ई. श्रीधरन जी पब्लिक फाइनेंस को शासकीय अप्रोच दे रहे हैं। हमें सिखाया गया है कि सब्सिडी खराब होती है क्योंकि यह कीमतों को विकृत कर देती है। लेकिन सब्सिडी समाज के कमजोर समूह को सशक्त भी कर सकती है और बाजार की विकृतियों को सही करके प्रोत्साहन दे सकती है।

yojana ayog former chief advisor renuka replies metro man concern over free ride for women in metro
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने आगे लिखा, मैंने ब्राजील जैसे देशों को देखा जहां कुछ समूहों को बस में मुफ्त में सफर के लिए सब्सिडी दी जाती  है। महिलाओं को ये छूट देकर दिल्ली सरकार ने दिखा दिया है कि महिलाओं को सशक्त करना कितना जरूरी है। मेरे अनुभव के हिसाब से एक महिला जिसके पास अपना पैसा नहीं होता और वह आजादी से घूम फिर नहीं सकती वह सशक्त नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
yojana ayog former chief advisor renuka replies metro man concern over free ride for women in metro
- फोटो : अमर उजाला

यहां तक कि कई अमीर परिवारों में भी महिलाओं के घूमने फिरने पर पाबंदी होती है और उन्हें ज्यादा पैसे भी नहीं दिए जाते। जो महिलाएं खुद कमाती हैं उन्हें भी कई बार मजबूर किया जाता है कि वो पुरुषों के हाथ में अपना पैसा सौंप दें। यह सब जिंदगी की सच्चाई है।

विज्ञापन
yojana ayog former chief advisor renuka replies metro man concern over free ride for women in metro
केजरीवाल और सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने आगे लिखा, महिलाओं के लिए बसों में मुफ्त सफर की सुविधा से असमानता का निवारण हो सकेगा। हममें से वो लोग जो बसों में यात्रा करने के पैसे देना चाहती हैं वो ऐसा कर सकती हैं। श्रीधरन के आइडिया उस समाज में काम करेंगे जहां महिलाओं को समान दर्जा मिलता हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed