फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाकिर नगर अग्निकांड: एक साथ तीन जनाजे देख छलक आईं आंखें, अथहर खुद अस्पताल में वेंटिलेटर पर

Wed, 07 Aug 2019 03:52 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 Aug 2019 03:52 AM IST
विज्ञापन
Zakir nagar fire Athar wife and two innocent daughters died In delhi
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के जाकिर नगर में नगमा और उसकी दो मासूम बेटियों जिकरा और आमना का जनाजा बुआ के घर से उठा तो लोगों के आंसू छलक पड़े। हादसे में अथहर की पत्नी नगमा और उसकी दोनों बेटियों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब 3:00 बजे उनके शव अथहर की बहन नेहा के घर पहुंचे। हादसे के बाद शाम को जाकिर नगर के लोगों ने शोक में अपनी दुकानें भी बंद कर दीं। 
Zakir nagar fire Athar wife and two innocent daughters died In delhi
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
उधर, ऐसा ही हाल श्रीनगर की रहने वाली सोहा व अदियान के परिवार का भी था। अदियान की मां शबाना, बड़ा भाई रिहान व बहन अदीबा बुरी तरह घायल हालत में होली फैमिली अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहे हैं। अस्पताल में भर्ती लोगों के परिजन अपनों के जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे थे। पुरानी दिल्ली में रहने वाले अथहर के मामा सैयद मोहम्मद शाहिद ने बताया कि किराने की दुकान करने वाला अथहर करीब दो साल से हादसे वाली इमारत में तीसरी मंजिल पर पत्नी नगमा और दो बेटियों जिकरा व आमना के साथ किराए पर रह रहा था। 
Zakir nagar fire Athar wife and two innocent daughters died In delhi
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
बच्चियां चौथी और पांचवीं कक्षा में पढ़ती थीं। आग में बच्चियों की दम घुटने से मौत हो गई। दंपती ने तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी थी। इसमें नगमा की मौत हो गई, जबकि अथहर होली फैमिली अस्पताल में वेंटीलेटर पर है। दोपहर को एम्स में पोस्टमार्टम के बाद नगमा और दोनों बच्चियों के शव अथहर की बहन नेहा के घर पहुंचे। वहां से शाम करीब 5 बजे उन्हें बटला हाउस के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Zakir nagar fire Athar wife and two innocent daughters died In delhi
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर, अदियान का परिवार भी तीसरी मंजिल के फ्लैट में नौ साल से किराए पर रहता है। इसके परिवार में पिता मुईनुद्दीन रब्बानी, मां शबाना रब्बानी, बहन रिहान और अदीबी हैं। हादसे के समय मुईनुद्दीन घर पर नहीं था। अदियान की मौत हो गई, जबकि शबाना, रिहान और अदीबा बुरी तरह घायल हैं। 
विज्ञापन
Zakir nagar fire Athar wife and two innocent daughters died In delhi
इसी इमारत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर, श्रीनगर की रहने वाली सोहा करीब 4 साल से चौथी मंजिल पर पति उमर के साथ रहती थी। उमर का गांधी नगर में गारमेंट्स का कारोबार है। इनके साथ इनकी भाभी शबा बट्ट भी रहती हैं। हादसे में सोहा इमारत से नीचे कूद गई, जिससे उसकी मौत हो गई। उमर व शबा बट्ट बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद पूरे जाकिर नगर में मातम का माहौल है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed