फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bulli Bai App: पाकिस्तान के स्कूल-विश्वविद्यालयों की साइटों को हैक करता था नीरज, गुरुमुखी लिपि पर चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 09 Jan 2022 10:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 Jan 2022 10:04 AM IST
विज्ञापन
Bulli Bai Case Mastermind Neeraj Bishnoi used to hack Pakistan school-universities sites
Bulli Bai Case - फोटो : अमर उजाला
बुल्लीबाई एप के निर्माता व मास्टरमाइंड नीरज बिश्वनोई ने पुलिस कस्टडी में दो बार खुदकुशी करने की कोशिश की है। उसने खुद को पेन आदि से नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। सतर्क आईएफएसओ की टीम ने उसे बचा लिया। आईएसफएसओ के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि आरोपी को किसी तरह की चोट नहीं पहुंची है। पुलिस उसका पूरा ध्यान रख रही है, हालांकि आरोपी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि आरोपी 15 वर्ष की उम्र से ही हैकिंग कर रहा है। वह भारत समेत पाकिस्तान के स्कूल व विश्वविद्यालयों की साइटों से छेड़छाड़ व हैकिंग करता रहा है। स्कूलों से संबंधित वेबसाइटों को हैक करने के उसके दावों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि वह जापानी के एनिमेशन गेम के किरदार गीयू(जीआईवाईयू)से काफी प्रभावित था। उसने गीयू के नाम से ही ट्विटर हैंडल बनाया था। इसके जरिए ही उसने पुलिस को खुद को पकड़ने की चुनौती दी थी।
Bulli Bai Case Mastermind Neeraj Bishnoi used to hack Pakistan school-universities sites
नीरज बिश्नोई गिरफ्तार - फोटो : पीटीआई
उसने आगे खुलासा किया था कि वह वर्चुअल दुनिया में मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए छात्रों के संपर्क में था और ट्विटर ग्रुप चैट के माध्यम से चैट करता था। वह उन लोगों से कभी नहीं मिला था और उनके संपर्क नंबर भी नहीं थे। वह मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई लड़की श्वेता के ट्विटर अकाउंट का इस्तेमाल कर रहा था।
Bulli Bai Case Mastermind Neeraj Bishnoi used to hack Pakistan school-universities sites
नीरज बिश्नोई गिरफ्तार - फोटो : पीटीआई
नीरज ने बताया कि वह ट्विटर हैंडल सुल्ली डिल्स के निर्माता के भी संपर्क में था, जिन्होंने गिटहब पर सुली डील एप बनाया था और उन्होंने इसका प्रचार भी किया था। उसके दावे की पुष्टि किशनगढ़ थाने, दिल्ली में दर्ज प्राथमिकी में उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए एक ट्विटर अकाउंट की संलिप्तता से हुई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bulli Bai Case Mastermind Neeraj Bishnoi used to hack Pakistan school-universities sites
नीरज बिश्नोई गिरफ्तार - फोटो : पीटीआई
एफआईआर में उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए ट्विटर अकाउंट ने नीलामी के लिए एक महिला की तस्वीर ट्वीट की थी। उनके सुल्ली डिल्स एप के निर्माता के संपर्क में होने के उनके दावे की पुष्टि की जा रही है। 
विज्ञापन
Bulli Bai Case Mastermind Neeraj Bishnoi used to hack Pakistan school-universities sites
नीरज बिश्नोई गिरफ्तार - फोटो : एएनआई
आरोपी ने गुरुमुखी लिपि को चुना
मास्टरमाइंड नीरज ने पूछताछ में बताया कि उसने गुरुमुखी लिपि को चुना क्योंकि उन्हें देवनागरी लिपि की तुलना में यह अधिक प्रभावशाली लगी। आरोपी पूछताछ में बिल्कुल सहयोग नहीं कर रहा है। आरोपी की मेडिकल जांच कराई गई है। वह स्थित व स्वस्थ हैं। वह जांच में देरी के लिए सहयोग नहीं कर रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed