सब्सक्राइब करें

तुगलकाबाद अग्निकांड: महिला के इंतकाम की आग में झुलसीं तीन जिंदगियां, ये बात बर्दाश्त नहीं कर पाई थी सरिता

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 15 Jun 2026 02:13 PM IST
सार

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद अग्निकांड की जांच में ऐसे खुलासे सामने आए हैं, जिनसे यह मामला महज आगजनी की घटना नहीं बल्कि सुनियोजित आपराधिक साजिश बन गया है। पुलिस जांच के अनुसार, मुख्य आरोपी सरिता ने पैसों के विवाद और बेइज्जती का बदला लेने के लिए इस घटना की साजिश रची थी।

विज्ञापन
Delhi Tughlakabad fire incident: CCTV footage reveals the truth; three arrested, one minor detained
Delhi Tughlakabad fire - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित पांच मंजिला इमारत में 12 जून की रात लगी भीषण आग कोई हादसा नहीं, बल्कि बदले की भावना से रची गई आपराधिक साजिश थी। गोविंदपुरी थाना पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि पैसों के विवाद के चलते एक महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर इमारत में खड़ी स्कूटी में आग लगाने की साजिश रची थी। इस आग में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
Delhi Tughlakabad fire incident: CCTV footage reveals the truth; three arrested, one minor detained
तुगलकाबाद में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि मामले में नवजीवन कैंप निवासी सरिता (27), उसके बॉयफ्रेंड निरंजन (33) और निरंजन के भाई राजकुमार (27) को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, वारदात में शामिल नाबालिग लड़की (17) को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आग लगने की घटना में तीसरी मंजिल पर रहने वाले पंकज पांडेय (28), उसकी बहन सोनिया उर्फ सोनी (20) और उनकी नानी सुशीला देवी (75) की मौत हो गई थी। पंकज की मां गुड्डी देवी और बहन मोनी घायल हुई थीं। इसके अलावा पांचवीं मंजिल पर रहने वाले दीपक की पत्नी मुमताज और उनकी दो सालियां भी झुलस गई थीं।
Delhi Tughlakabad fire incident: CCTV footage reveals the truth; three arrested, one minor detained
तुगलकाबाद में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
मामले का खुलासा एक सीसीटीवी फुटेज से हुआ। जांच के दौरान पड़ोसी भवन में स्थित एक कार्यालय के कैमरे की रिकॉर्डिंग में एक युवती आग लगने से पहले इमारत में प्रवेश करती और घटना के तुरंत बाद बाहर निकलती दिखाई दी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान कर शनिवार रात उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Tughlakabad fire incident: CCTV footage reveals the truth; three arrested, one minor detained
तुगलकाबाद में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
जांच में सामने आया कि सरिता का पांचवीं मंजिल पर रहने वाले दीपक से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। दीपक, निरंजन का चचेरा भाई है। आरोप है कि विवाद के चलते सरिता दीपक से बदला लेना चाहती थी। इसके लिए उसने निरंजन और राजकुमार के साथ मिलकर दीपक की स्कूटी में आग लगाने की साजिश रची।
विज्ञापन
Delhi Tughlakabad fire incident: CCTV footage reveals the truth; three arrested, one minor detained
तुगलकाबाद अग्निकांड में नया मोड़ - फोटो : अमर उजाला
वारदात को अंजाम देने के लिए नाबालिग लड़की को चुना

पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के लिए 17 वर्षीय लड़की को भेजा गया था। उसे पेट्रोल और माचिस सरिता ने उपलब्ध कराई थी। स्कूटी में लगाई गई आग ने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया और एक मामूली रंजिश ने तीन लोगों की जान ले ली। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed