Hindi News
›
Photo Gallery
›
Delhi
›
Fire breaks out at home in Delhi mother and two young daughters burned to death
{"_id":"6a602b361062de6eee09c8ab","slug":"fire-breaks-out-at-home-in-delhi-mother-and-two-young-daughters-burned-to-death-2026-07-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire: बंद कमरा, धुएं का जाल, कुछ ही मिनटों में बुझ गईं तीन जिंदगियां, एक बेटी ने की थी बचने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire: बंद कमरा, धुएं का जाल, कुछ ही मिनटों में बुझ गईं तीन जिंदगियां, एक बेटी ने की थी बचने की कोशिश
नई दिल्ली की लोधी कॉलोनी स्थित बीके दत्त कॉलोनी के एक मकान में आग लगने से मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मकान की तीसरी मंजिल पर आग से कमरे के अंदर फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, एसी भी जल कर खाक हो गए। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है, लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।
मृतकों में आकांक्षा (40), आराध्या उर्फ मित्जी (12) व मिहिका उर्फ रिट्जी (8) शामिल हैं। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि मंगलवार सुबह 10:26 बजे पड़ोसियों ने धुआं उठता देख पीसीआर को आग लगने की सूचना दी। इसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
2 of 10
दिल्ली की लोधी कॉलोनी इलाके के एक घर में लगी भीषण आग के बाद के जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : जी पाल
तीसरी मंजिल पर लगी आग की भनक दूसरी मंजिल पर मौजूद आकांक्षा के पति मोहित शर्मा और सास सरिता को नहीं लग पाई। धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन गेट अंदर से बंद था। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
3 of 10
दिल्ली की लोधी कॉलोनी इलाके के एक घर में लगी भीषण आग के बाद के जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : जी पाल
इसके बाद दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर पहुंचे तो आकांक्षा और दोनों बच्चियों के बुरी तरह जले शव मिले। फोरेंसिक और क्राइम टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि बच्ची मिहिका ने आग से बचने का प्रयास किया था। उसका शव दरवाजे के पास मिला है, जबकि आकांक्षा और आराध्या के शव बिस्तर के पास पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
दिल्ली की लोधी कॉलोनी इलाके के एक घर में लगी भीषण आग के बाद के जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : जी पाल
आकांक्षा को थी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या
जांच में पता चला कि आकांक्षा 2020 से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रही थीं। उपचार के दौरान उनका व्यवहार सामान्य रहता था, लेकिन उपचार छोड़ने पर वे अक्सर अकेलेपन का शिकार हो जाती थीं। इसी कारण वे बेटियों के साथ तीसरी मंजिल पर ही अधिक समय बिताती थीं।
विज्ञापन
5 of 10
दिल्ली की लोधी कॉलोनी इलाके के एक घर में लगी भीषण आग के बाद के जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : जी पाल
आकांक्षा के पति मोहित शर्मा और सास सरिता वकील हैं। आराध्या लोधी रोड थाने के पीछे स्थित सेंट्रल स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा थी, जबकि मिहिका एयरफोर्स बाल भारती स्कूल में चौथी में पढ़ती थी। लोगों ने बताया कि स्कूल खुलने के बाद दोनों बेटियां एक या दो दिन ही स्कूल गई थीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।