फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का मौसम: दिल्ली-NCR में तीन दिन बारिश, मौसम विभाग ने बताया कैसे रहेंगे अगले छह दिन?

Wed, 22 Jul 2026 01:37 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Wed, 22 Jul 2026 01:37 AM IST
सार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 22 जुलाई को सुबह से दोपहर के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चलेंगी।

विज्ञापन
kal ka mausam Rain in Delhi-NCR for three days
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम - फोटो : PTI

दिल्ली में सोमवार देर रात शुरू हुई बारिश मंगलवार को भी जारी रही। इसके चलते राजधानी के तापमान में सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, इस बारिश ने कई इलाकों में जलभराव और लंबा यातायात जाम भी पैदा किया, जिससे लोगों को परेशानी हुई।

kal ka mausam Rain in Delhi-NCR for three days
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : PTI

कहां रहा कितना तापमान?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में यह गिरावट आई है। मंगलवार को सफदरजंग मान केंद्र में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री रहा। पालम में 30.7 और 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहा। रिज इलाके में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री दर्ज हुआ। आया नगर में सबसे अधिक ठंडक महसूस की गई, जहां अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और न्यूनतम 25.8 डिग्री रहा। सुबह के समय ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बनाया। कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और यात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ा।

kal ka mausam Rain in Delhi-NCR for three days
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला

सुबह सबसे अधिक वर्षा
मंगलवार सुबह कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8:30 से 11:30 बजे के बीच सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान आया नगर में सर्वाधिक 11.9 मिमी बारिश हुई। पालम में 8.8 मिमी और छतरपुर में सात मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। अन्य इलाकों में भी हल्की बारिश हुई, जैसे जाफरपुर में 4.5 मिमी और जनकपुरी में पांच मिमी।

विज्ञापन
विज्ञापन
kal ka mausam Rain in Delhi-NCR for three days
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला

अगले कुछ दिनों का मौसम
मौसम विभाग ने 22 से 27 जुलाई तक दिल्ली में सामान्यतः बादलों से घिरा मौसम रहने का अनुमान जताया है। 22 जुलाई को सुबह से दोपहर के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चलेंगी। 23 और 24 जुलाई को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, 25 से 27 जुलाई तक बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
kal ka mausam Rain in Delhi-NCR for three days
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला

बीते 24 घंटों में हुई इतनी बारिश
नारायणा: 22 मिमी
पुसा 20 मिमी
छतरपुर: 19 मिमी
रिज: 18.6 मिमी
आया नगर: 17.4 मिमी
पालम: 15.0 मिमी
जनकपुरी: 14.0 मिमी
लोदी रोड: 12.2 मिमी
सफदरजंग: 10.6 मिमी
जाफरपुर: 9.5 मिमी
मयूर विहार: 4.5 मिमी
नजफगढ़: 4.5 मिमी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed