फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Protest: 'कहां ले जा रहे हो भाई...', राहुल के आते ही बदला राजनीतिक माहौल; पुलिस-नेताओं में धक्का-मुक्की

Wed, 22 Jul 2026 09:28 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 22 Jul 2026 09:28 AM IST
सार

दिल्ली में छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान सांकेतिक हथकड़ियां लगाई। पीएम आवास तक मार्च के बाद पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष को हिरासत में ले लिया। इस दौरान राहुल गांधी सड़क पर लेट गए। राहुल गांधी को उठाने में पुलिस के पसीने छूट गए। अखिलेश यादव को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रिहाई के बाद अखिलेश ने नीट परीक्षा में विफलता पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
Delhi Protest Political atmosphere shifts upon Rahul Gandhi arrival scuffle breaks out between police leaders
Delhi Protest - फोटो : अमर उजाला
पीएम आवास के बाहर कांग्रेस के धरने के दौरान नाटकीय दृश्य तब सामने आया, जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लेने की कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस के आगे बढ़ते ही राहुल सड़क पर लेट गए और विरोध जताने लगे। प्रतीकात्मक हथकड़ियां पहने राहुल, प्रियंका, अखिलेश को पुलिसकर्मियों ने उठाकर बस तक पहुंचाया।


कांग्रेस का आरोप है कि इस दौरान राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की की गई, जिससे उन्हें चोट भी आई। पुलिस कर्मियों ने एलओपी को धकियाते हुए बस में बैठाया गया। यह पूरा घटनाक्रम छात्र आंदोलन के मुद्दे को सीधे सरकार बनाम कांग्रेस की सियासी लड़ाई में बदलता नजर आया। 
 
Delhi Protest Political atmosphere shifts upon Rahul Gandhi arrival scuffle breaks out between police leaders
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को हिरासत में लिया - फोटो : विवेक निगम
राहुल गांधी की देर से हुई एंट्री ने न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरा, बल्कि पूरे दिन के सियासी विमर्श का केंद्र भी बदल दिया। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी और बाद में सोनिया गांधी के मंदिर मार्ग धाने पहुंचने से पार्टी ने यह संदेश देने की कोशिश की कि वह इस मुद्दे पर पीछे हटने के मूड में नहीं है। 

 
Delhi Protest Political atmosphere shifts upon Rahul Gandhi arrival scuffle breaks out between police leaders
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल को हिरासत में लेते हुए - फोटो : विवेक निगम
कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध बताया। कांग्रेस सांसद नासिर हुसैन ने आरोप लगाया कि धरने के दौरान दिल्ली पुलिस का रवैया बेहद आपत्तिजनक रहा। उनके अनुसार, प्रियंका गांधी को हिरासत में लेते समय एक पुरुष सुरक्षाकर्मी ने उन्हें पीछे से पकड़कर लगातार बस की और धकेला। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Protest Political atmosphere shifts upon Rahul Gandhi arrival scuffle breaks out between police leaders
कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री आवास के पास धरना दिया। पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया। - फोटो : पीटीआई
प्रियंका ने खुद को रोकने के लिए बस के हैंडल को पकड़ लिया। कांग्रेस का आरोप है कि इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरन बस में बैठाया। हिरासत के बाद प्रियंका गांधी ने भी पुलिस के व्यवहार पर गहरी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
Delhi Protest Political atmosphere shifts upon Rahul Gandhi arrival scuffle breaks out between police leaders
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को हिरासत में लेते हुए - फोटो : विवेक निगम
उम्र को धता बताकर धरने पर डटे खरगे 
83 वर्षीय कांग्रेस अध्यक्ष मलकार्जुन खरगे भी धरने में शामिल हुए। भीड़ और धक्का-मुक्की के बीच उनके लिए स्टूल मंगवाया गया, जिस पर बैठकर उन्होंने नारेबाजी की। भीड बढ़ने और अफरा-तफरी का माहौल बनने पर उन्हें सुरक्षित भे़जा गया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed