😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Delhi
›
IRS officer daughter murder student was dedicated to fulfilling her dream of becoming an IAS officer
{"_id":"69e99bf973e7dc24e10025df","slug":"irs-officer-daughter-murder-student-was-dedicated-to-fulfilling-her-dream-of-becoming-an-ias-officer-2026-04-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईआरएस की बेटी का कत्ल: बुझ गया चमकता सितारा, IIT की मेधा का अंत, आईएएस का सपना भी अधूरा; बर्बरता से मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआरएस की बेटी का कत्ल: बुझ गया चमकता सितारा, IIT की मेधा का अंत, आईएएस का सपना भी अधूरा; बर्बरता से मार डाला
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:46 PM IST
सार
दिल्ली के कैलाश हिल में 22 वर्षीय छात्रा की हत्या ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। छात्रा आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग पूरी कर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। छात्रा अब आईएएस का सपना पूरा करने में जी जान से जुटी थी।
विज्ञापन
1 of 13
delhi murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कैलाश हिल में 22 वर्षीय छात्रा की हत्या ने एक ऐसे उजले भविष्य को अचानक थाम दिया, जिसमें पढ़ाई की असाधारण मेधा, शास्त्रीय नृत्य की संवेदना और आईएएस बनने का सपना एक साथ आकार ले रहे थे। छात्रा पढ़ाई में बेहद होनहार थी। उसने आरकेपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से 12वीं की पढ़ाई की और इसके बाद आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग पूरी की। फिलहाल में वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थी और परिवार के मुताबिक वह अपने पहले ही प्रयास में सफलता को लेकर आश्वस्त थी।
आईआरएस अधिकारी पिता का सपना था कि वह आईएएस बने। परिवार में शिक्षा और पेशेवर उपलब्धियों का माहौल रहा है, जहां मां एक बड़े अस्पताल में डॉक्टर हैं, वहीं बड़ा भाई मुंबई की एक मल्टीनेशनल कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत है।
Trending Videos
2 of 13
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पढ़ाई के साथ-साथ छात्रा की रुचि शास्त्रीय नृत्य में भी थी। उसने इस क्षेत्र में कई पुरस्कार हासिल किए थे। पड़ोसियों के अनुसार, वह बेहद अनुशासित, शांत स्वभाव की थी। उसका ज्यादातर समय पढ़ाई में ही बीतता था और अनावश्यक गतिविधियों और सोशल मीडिया से वह दूर रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों का कहना है कि छात्रा को आदर्श के रूप में देखा जाता था। कई अभिभावक अपने बच्चों को उसका उदाहरण देकर प्रेरित करते थे। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है और किसी से बात करने की स्थिति में नहीं है। क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।
4 of 13
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंचे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना न सिर्फ एक होनहार छात्रा की मौत है, बल्कि उस सपने का अंत भी है, जिसे उसका परिवार और आसपास के लोग मिलकर देख रहे थे। स्थानीय निवासी रेनू वर्मा ने कहा कि वह अक्सर पीड़िता को क्लास से लौटते हुए देखती थीं, वह बिना किसी दिखावे के ही दूसरों के लिए एक प्रेरणा थी। उसमें एक अलग ही चमक थी, एक ऐसा आत्मविश्वास था कि वह जीवन में कुछ बहुत बड़ा जरूर करेगी।
विज्ञापन
5 of 13
आरोपी राहुल आस्था कुंज पार्क नेहरू प्लेस से कॉलोनी के अंदर घुसा था यही से वारदात के बाद फरार हुआ
- फोटो : अमर उजाला
घर के अंदर की जानकारी बन रही अपराध की बड़ी वजह
राजधानी में हाल के दिनों में सामने आई वारदातों ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया कि क्या अब घर के भीतर मौजूद लोग ही सबसे बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। जिन घरेलू सहायकों, ड्राइवरों और स्टाफ पर लोग सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं, वहीं कई मामलों में अपराध की साजिश रचते या उसे अंजाम देते पाए जा रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X