फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुष्पोत्सव 2023 DU के खिलखिलाते सौ वर्ष: तस्वीरों में देखें पुष्प प्रदर्शनी, विभिन्न प्रजातियों से महका कैंपस

Thu, 02 Mar 2023 08:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 02 Mar 2023 08:15 PM IST
सार

इस प्रदर्शनी में एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि भारत में ट्यूलिप को विदेशों से मंगवाना पड़ता है, इन्हें लाना आसान नहीं होता।

विज्ञापन
Pushpotsav 2023 Centenary years of blossoming DU
पुष्पोत्सव 2023 DU के खिलखिलाते सौ वर्ष - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय में 65वीं वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन विवि के गौतम बुद्ध शताब्दी उद्यान में किया गया। प्रदर्शनी में गेंदा, गुलाब, ट्यूलिप, डेहलिया जैसे फूलों की विभिन्न प्रजातियों से विवि महक उठा। इसमें विभिन्न प्रजातियों के करीब 100 से अधिक प्रकार के पेड़-पौधों व फूलों की प्रजातियों को प्रदर्शित किया गया। इसमें विवि से जुड़े अनेक कॉलेजों ने हिस्सा लिया। इस प्रदर्शनी की थीम पुष्पोत्सव 2023 डीयू के खिलखिलाते सौ वर्ष रखा गया था।

Pushpotsav 2023 Centenary years of blossoming DU
डीयू की 65वीं वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला

इस प्रदर्शनी में एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि भारत में ट्यूलिप को विदेशों से मंगवाना पड़ता है, इन्हें लाना आसान नहीं होता। अब यह प्रयास किया जा रहा है कि एक बार आए ट्यूलिप के फूलों को अगले साल दुबारा प्रयोग के लिए उन्हें संरक्षित किया जा सके।

Pushpotsav 2023 Centenary years of blossoming DU
फूलों से महका कैंपस - फोटो : अमर उजाला
सतीश उपाध्याय ने कहा कि कश्मीर में इनके लिए अनुकूल संभावनाएं हो सकती हैं, यदि ऐसा हुआ तो 35-40 रुपये में आए एक ट्यूलिप बल्ब को मात्र दो रुपए में संरक्षित किया जा सकेगा। उन्होंने ने कहा कि समर्पण-निस्वार्थ भाव और लोगों को खुशी देने का संदेश हमें फूलों से ही मिलता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpotsav 2023 Centenary years of blossoming DU
65वीं वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो योगेश सिंह ने कहा कि आज के समय में फूलों के कारोबार में भी करियर की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि अब डीयू आगे ऐसी व्यवस्था कर रहा है कि कैंपस में सज्जा के लिए फूलों को कम से कम तोड़ा जाए। सज्जा गमलों से की जाए जिससे कि उन्हें वापिस सुरक्षित रखा जा सके। इससे पौधों में लगे फूलों को नुकसान नहीं होगा।

विज्ञापन
Pushpotsav 2023 Centenary years of blossoming DU
मिरांडा हाउस कॉलेज को मिला शताब्दी कप - फोटो : अमर उजाला

इस प्रदर्शनी में मिरांडा हाउस कॉलेज को उनके सबसे अच्छे प्रदर्शन के लिए शताब्दी कप प्रदान किया गया। इस मौके पर प्रॉक्टर रजनी अब्बी, उद्यान समिति की सचिव रूपम कपूर, शताब्दी समिति की संयोजक प्रो नीरा अग्निमित्रा, डीन ऑफ कॉलिजेज प्रो बलराम पाणी और रजिस्ट्रार डॉ विकास गुप्ता समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed