सब्सक्राइब करें

Bihar DElEd 2021: बीएसईबी ने फिर से शुरू किए डीएलएड पंजीकरण, यहां पढ़ें पूरी प्रक्रिया

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 09 Jul 2021 04:49 PM IST
सार

इच्छुक उम्मीदवारों को 13 जुलाई, 2021 से पहले अपना पंजीकरण सुनिश्चित करना होगा, क्योंकि यह पंजीकरण की अंतिम तिथि है। 13 जुलाई की आधी रात को फिर से पंजीकंरण पोर्टल को बंद कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Bihar DElEd 2021 BSEB reopens registration process, all details here
students - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, बीएसईबी ने बिहार डीएलएड 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को फिर से शुरू कर दिया है। जिन छात्रों ने डीएलएड (DElEd) के लिए आवेदन नहीं किया है। यदि वे अब भी संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की इच्छा रखते हैं तो वे बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को 13 जुलाई, 2021 से पहले अपना पंजीकरण सुनिश्चित करना होगा, क्योंकि यह पंजीकरण की अंतिम तिथि है। 13 जुलाई की आधी रात को फिर से पंजीकंरण पोर्टल को बंद कर दिया जाएगा। 



हालांकि, इसके बीएसईबी की ओर से आवेदन में सुधार के लिए पोर्टल खोला जाएगा। यदि छात्र किसी भी जानकारी को सही करना चाहते हैं जो उसके द्वारा पहले ही भरी जा चुकी है। ऐसे उम्मीदवार 14 जुलाई से 20 जुलाई, 2021 के बीच बदलाव कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इन छह दिनों के दौरान आवेदन फॉर्म को अच्छे से जांचकर नाम, पिता का नाम और अन्य विवरण सहित आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं। इस समय-सीमा के बाद बीएसईबी किसी भी बदलाव को स्वीकार नहीं करेगा। 

Trending Videos
Bihar DElEd 2021 BSEB reopens registration process, all details here
छात्राएं - फोटो : iStock

महत्वपूर्ण तिथियां

  • पंजीकरण पोर्टल की शुरुआत - 09 जुलाई, 2021
  • पंजीकरण पोर्टल का समापन - 13 जुलाई, 2021
  • सुधार विंडो की शुरुआत - 14 जुलाई, 2021
  • सुधार विंडो का समापन - 20 जुलाई, 2021
  • भुगतान के लिए पोर्टल - 14 जुलाई - 20 जुलाई, 2021

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar DElEd 2021 BSEB reopens registration process, all details here
Student - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार डीएलएड 2021 की आवेदन प्रक्रिया

  1. उम्मीदवारों को उस कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जहां वे आवेदन करना चाहते हैं।
  2. वेबसाइट पर पहुंचने के बाद, परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवश्यक पंजीकरण विवरण दर्ज करें और आवेदन पत्र भरें।
  4. भुगतान प्रक्रिया को पूरा करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  5. एक बार सबमिट हो जाने के बाद, कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
  6. इसका भविष्य की आवश्यकता के लिए एक प्रिंट आउट रखें।

 

Bihar DElEd 2021 BSEB reopens registration process, all details here
student - फोटो : अमर उजाला

आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. उम्मीदवार की वैध ईमेल आईडी
  2. उम्मीदवार का संपर्क नंबर (प्राथमिक और वैकल्पिक)
  3. स्कैन किया हुआ पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  4. उम्मीदवार के स्कैन किए हुए हस्ताक्षर 
  5. सत्यापन के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं के प्रमाण पत्र  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed