फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

ब्रिटिश शाही परिवार : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद चार्ल्स बने ब्रिटेन के राजा, जानिए पूरा वंश

Fri, 09 Sep 2022 09:44 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 09 Sep 2022 09:44 AM IST
सार

  • 1952 में ब्रिटेन के राजा किंग जॉर्ज पंचम की मौत के बाद से ही राजघराने की बागडोर उनकी बेटी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय संभाल रही थीं। 
  • महारानी के निधन के बाद इस राजघराने में करीब 22 सदस्य इस ब्रिटिश शाही परिवार के उत्तराधिकारी की दौड़ में शामिल हैं।

विज्ञापन
British Royal Family tree and the line of succession of the British throne after Queen Elizabeth II Death
ब्रिेटेन का शाही परिवार - फोटो : social media

ब्रिटिश राजपरिवार की वरिष्ठ सदस्य और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन (गुरुवार, 08 सितंबर, 2022) के बाद से ही ब्रिटेन शोक की लहर में डूबा हुआ है। 1947 में राजकुमारी एलिजाबेथ द्वितीय ने ग्रीस और डेनमार्क के प्रिंस फिलिप से शादी की थी। प्रिंस फिलिप का बीते साल निधन हो चुका है। 1952 में ब्रिटेन के राजा किंग जॉर्ज पंचम की मौत के बाद से ही दुनिया के सबसे मजबूत और चर्चित राजघराने की बागडोर उनकी बेटी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय संभाल रही थीं। शाही परिवार के वंशज ही ब्रिटिश क्राउन के हकदार होते हैं।


वे 96 वर्ष की थीं और राजगद्दी पर सबसे लंबे समय तक काबिज रहने का रिकॉर्ड उनके नाम रहा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बाद इस राजघराने में करीब 22 सदस्य इस ब्रिटिश शाही परिवार के उत्तराधिकारी की दौड़ में शामिल हैं। इन उत्तराधिकारियों की सूची में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप के चार बच्चे चार्ल्स, एनी, एंड्रयू और एडवर्ड एवं उनकी संतानें भी शामिल हैं।
हालांकि, शाही परिवार के नियमानुसार, राजघराने की बागडोर सबसे वरिष्ठ सदस्य के हाथ में रहती है, लेकिन यह वरिष्ठता क्रम उनकी उम्र से नहीं वंशानुक्रम से तय होता है। आइए जानते हैं कि महारानी के बाद किसके हाथ में रहेगी राजपरिवार की कमान... 

British Royal Family tree and the line of succession of the British throne after Queen Elizabeth II Death
ब्रिटेन के नए राजा चार्ल्स व उनकी पत्नी कैमिला - फोटो : सोशल मीडिया

01. वेल्स के राजकुमार चार्ल्स बने ब्रिटेन के नए राजा
अब तक वेल्स के राजकुमार रहे चार्ल्स महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बड़े बेटे हैं। चार्ल्स का जन्म 1948 में हुआ था। वे ब्रिटिश शाही परिवार में महारानी के बाद राजगद्दी के पहले उत्तराधिकारी हैं। चार्ल्स ने 29 जुलाई, 1981 को लेडी डायना स्पेंसर से शादी की थी। दोनों के दो बेटे विलियम और हैरी हैं।
1996 में चार्ल्स और डायना दोनों अलग हो गए थे। 1997 में पेरिस में हुए एक कार हादसे में प्रिंसेस ऑफ वेल्स डायना की मौत हो गई। बाद में नौ अप्रैल, 2005 को चार्ल्स ने कैमिला पार्कर से शादी कर ली थी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद चार्ल्स को राजा घोषित कर दिया गया है। चार्ल्स अभी 73 वर्ष के हैं। चार्ल्स के राजा बनने के बाद उनके बड़े बेटे ड्यूक ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम अब वेल्स के राजकुमार कहलाएंगे।

British Royal Family tree and the line of succession of the British throne after Queen Elizabeth II Death
प्रिंस विलियम और केट (फाइल फोटो) - फोटो : twitter

02. ड्यूक ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम 
प्रिंस चार्ल्स के बड़े बेटे प्रिंस विलियम राजघराने के उत्तराधिकारी की कतार में दूसरे स्थान पर आते हैं। 1982 में पैदा हुए विलियम ड्यूक ऑफ कैंब्रिज हैं। उनकी पत्नी डचेज ऑफ कैंब्रिज केट मिडलटन हैं। दोनों ने 2011 में विवाह किया था। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के उपरांत वेल्स के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स को राजा घोषित किया गया है। इसलिए अब चार्ल्स के स्थान पर विलियम वेल्स के राजकुमार भी होंगे। भविष्य में चार्ल्स के बाद विलियम राज गद्दी संभालेंगे। 

03. प्रिंस जॉर्ज  
प्रिंस जॉर्ज ऑफ कैंब्रिज, ड्यूक ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम के बड़े बेटे हैं, जॉर्ज का जन्म 22 जुलाई, 2013 में हुआ था। जॉर्ज राजघराने के उत्तराधिकारी की कतार में अपने दादा और पिता के बाद तीसरे स्थान पर आते हैं।

04. प्रिंसेस शेर्लोट
प्रिंसेस शेर्लोट ऑफ कैंब्रिज, ड्यूक ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम की बेटी हैं, जो 02 मई, 2015 में पैदा हुई थीं। शेर्लोट राजघराने की उत्तराधिकारी की कतार में चौथे स्थान पर हैं।  

05. प्रिंस लुईस
प्रिंस लुईस ऑफ कैंब्रिज, ड्यूक ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम और डचेज ऑफ कैंब्रिज केट मिडलटन के दूसरे बेटे हैं। लुईस का जन्म 23 अप्रैल, 2018 को हुआ था। लुईस राजघराने के उत्तराधिकारी की पंक्ति में पांचवें स्थान पर हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
British Royal Family tree and the line of succession of the British throne after Queen Elizabeth II Death
अपने बच्चे आर्ची के साथ प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल - फोटो : पीटीआई

06. ड्यूक ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी
ड्यूक ऑफ ससेक्स के तौर पर जाने जाने वाले प्रिंस हैरी, प्रिंस ऑफ वेल्स प्रिंस चार्ल्स के दूसरे बेटे हैं। 1984 में जन्मे हैरी ब्रिटिश शाही परिवार के ताज के छठे उत्तराधिकारी हैं। हैरी ने 19 मई, 2018 को अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्केल से विवाह किया था। हालांकि, जनवरी 2020 में यह शाही जोड़ा राजघराने के आधिकारिक उत्तरदायित्वों से अलग हो गया।

07. आर्ची हेरिसन माउंटबेटन
आर्ची हेरिसन माउंटबेटन, ड्यूक ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी और डचेज ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल की पहली संतान हैं। आर्ची का जन्म 06 मई, 2019 में हुआ है। आर्ची ब्रिटिश राजवंश के उत्तराधिकारी की कतार में सातवें स्थान पर है।

08. लिलिबेट माउंटबेटन विंडसर
लिलिबेट माउंटबेटन विंडसर, ड्यूक ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी और डचेज ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल की दूसरी संतान हैं। लिलिबेट का जन्म 04 जून, 2021 में हुआ है। लिलिबेट माउंटबेटन विंडसर, ब्रिटिश राजवंश के उत्तराधिकारी की कतार में आठवें स्थान पर है।

विज्ञापन
British Royal Family tree and the line of succession of the British throne after Queen Elizabeth II Death
PRINCE ANDREW, DUKE OF YORK - फोटो : social media

09. प्रिंस एंड्रयू, ड्यूक ऑफ यॉर्क 
प्रिंस एंड्रयू महारानी एलिजाबेथ के दूसरे बेटे हैं। 1960 में पैदा हुए प्रिंस एंड्रयू ब्रिटिश राजघराने के उत्तराधिकारी की कतार में नाैवें स्थान पर हैं।

10. प्रिंसेस बीट्राइस  
प्रिंसेस बीट्राइस ऑफ यॉर्क, ड्यूक ऑफ यॉर्क प्रिंस एंड्रयू की बड़ी बेटी हैं, 1988 में पैदा हुई बीट्राइस उत्तराधिकारी की कतार में दसवें स्थान पर आती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed