सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

BSEB Bihar Board 10th Result: आज जारी होगा बिहार बोर्ड दसवीं कक्षा परिणाम, जानें कैसे कर सकेंगे चेक

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 31 Mar 2022 01:33 PM IST
सार

BSEB 10th Result 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से गुरुवार, 31 मार्च, 2022 को ही दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। बोर्ड ने आधिकारिक अधिसूचना में बताया कि 10वीं का परिणाम बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी जारी करेंगे।

विज्ञापन
Bihar Board 10th Result 2022 BSEB Matric Sarkari Result at biharboard.ac.in Check Bihar 10th Result Here
BSEB 10th Exams 2022 - फोटो : Amar Ujala

BSEB 10th Result 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से गुरुवार, 31 मार्च, 2022 को दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। बोर्ड ने आधिकारिक अधिसूचना में बताया कि 10वीं का परिणाम बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी जारी करेंगे। परिणाम दोपहर तीन बजे जारी किया जाएगा। इस अवसर पर बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर चौधरी और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार मौजूद रहेंगे। जिन छात्रों ने इस साल दसवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का प्रयोग करना होगा। 



हिंदी में बिहार बोर्ड रिजल्ट अपडेट लाइव देखने के लिए यहां क्लिक करें : AmarUjala.Com/Education/BSEB10thResultLive

For English Kindly Visit : Results.AmarUjala.Com/BiharBoard10thResult

Trending Videos
Bihar Board 10th Result 2022 BSEB Matric Sarkari Result at biharboard.ac.in Check Bihar 10th Result Here
BSEB 10th Exams 2022 - फोटो : Amar Ujala

BSEB 10th Result 2022: फरवरी में हुई थी परीक्षा
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी, 2022 में 17 से लेकर 24 तारीख तक किया गया था। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दो पाली सुबह 9.30 से लेकर 12.45 तक और दोपहर 1.45 से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। बीएसईबी की ओर से 8 मार्च, 2022 को कक्षा दसवीं की उत्तर कुंजी भी जारी की गई थी। छात्रों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar Board 10th Result 2022 BSEB Matric Sarkari Result at biharboard.ac.in Check Bihar 10th Result Here
BSEB 10th Exams 2022 - फोटो : Amar Ujala

BSEB 10th Result 2022: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे अपना परिणाम?

छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। 

1. सबसे पहले छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर आपको दसवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें। 
5. अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

Bihar Board 10th Result 2022 BSEB Matric Sarkari Result at biharboard.ac.in Check Bihar 10th Result Here
BSEB 10th Exams 2022 - फोटो : Amar Ujala

BSEB exams 2022: 12वीं के परिणाम हो चुके जारी
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 16 मार्च, 2022 को बारहवीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया था। इस वर्ष बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 80.15 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। परिणाम में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों की तुलना में अधिक था। तो वहीं सभी संकायों में लड़कों ने टॉपर का स्थान प्राप्त किया है। इसके बाद से ही दसवीं कक्षा के छात्र भी बेसब्री से परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।  

विज्ञापन
Bihar Board 10th Result 2022 BSEB Matric Sarkari Result at biharboard.ac.in Check Bihar 10th Result Here
BSEB 10th Exams 2022 - फोटो : Amar Ujala

BSEB exams 2022: 12वीं कंपार्टमेट के लिए आवेदन शुरू
बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा के कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। जो भी छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट inter22spl.biharboardonline.com पर 30 मार्च से पहले तक जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed