😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
UP Board Paper Leak 2022 Know the Reason Behind of UP Board English Paper Leak Story in Hindi
{"_id":"6244591613853811d3527706","slug":"up-board-paper-leak-2022-know-the-reason-behind-of-up-board-english-paper-leak-story-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Board Paper Leak: पेपर के चार सेट, सील को लेकर भी तमाम नियम, फिर कैसे लीक हो गया प्रश्न-पत्र?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board Paper Leak: पेपर के चार सेट, सील को लेकर भी तमाम नियम, फिर कैसे लीक हो गया प्रश्न-पत्र?
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 30 Mar 2022 08:39 PM IST
सार
UP Board Paper Leak: खबरों के मुताबिक आज रद्द की गई अंग्रेजी की परीक्षा अब 13 अप्रैल को दोबारा आयोजित की जाएगी। सभी 24 जिलों में परीक्षा सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक की पाली में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
1 of 7
UP Board Paper Leak
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
UP Board Paper Leak: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से आयोजित कराई जा रही दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में बड़ा बवाल सामने आया। जब बारहवीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र लीक हो गए। यह घटना राज्य के बलिया जिले से सामने आई है। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश कुमार मिश्रा को निलंबित कर दिया है। बोर्ड ने इस बार नकल रहित परीक्षा आयोजित कराने के लिए कड़े बंदोबस्त किए थे। हालांकि, इसके बावजूद नकल माफिया प्रशासन से आगे रहा। पर सवाल यह है कि इतनी चाक-चौबंद व्यवस्था के बावजूद बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक हो गए। इसमें जरूर किसी की मिलीभगत रही होगी। क्योंकि बोर्ड से परीक्षा केंद्र तक प्रश्न पत्र पहुंचाने की प्रक्रिया भी काफी सुरक्षित रहती है। आइए जानते हैं क्या है यह प्रक्रिया और कैसे रहते हैं सुरक्षा इंतजाम -
Trending Videos
2 of 7
UP Board Paper Leak
- फोटो : Social Media
UP Board Paper Leak: इन जिलों में रद्द हुए पेपर
अंग्रेजी के पेपर लीक होने के बाद राज्य के 24 जिलों बलिया, एटा, बागपत, बदायूं, सीतापुर, कानपुर देहात, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, गोंडा, आजमगढ़, आगरा, वाराणसी, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, शामली, शाहजहांपुर, उन्नाव, जालौन, महोबा, आंबेडकरनगर और गोरखपुर में परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। अन्य 51 जिलों में परीक्षा विधिवत रूप से आयोजित की गई है। इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की सीरीज 316 ईडी और 316 ईआई के प्रश्नपत्र लीक हुए हैं। पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
UP Board Paper Leak
- फोटो : Amar Ujala
UP Board Paper Leak: अब कब होगी परीक्षा?
खबरों के मुताबिक आज रद्द की गई अंग्रेजी की परीक्षा अब 13 अप्रैल को दोबारा आयोजित की जाएगी। सभी 24 जिलों में परीक्षा सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक की पाली में आयोजित की जाएगी। छात्रों को तय समय के अनुसार अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होना पड़ेगा।
4 of 7
सोशल मीडिया में वायरल इंटरमीडिएट अंग्रेजी का प्रश्नपत्र
- फोटो : Amar Ujala
UP Board Paper Leak: कैसे लीक हुआ पेपर?
यूपी बोर्ड की अंग्रेजी विषय की परीक्षा का पेपर कैसे लीक हुआ इस बात की पुख्ता जानकारी तो जांच के बाद ही बाहर आ सकेगी। अब तक मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा से पहले ही प्रश्न-पत्र सोशल मीडिया पर लीक हुआ था और छात्रों को मुंहमांगी कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की। पेपर लीक होने की घटना के लिए सरकार ने एसटीएफ जांच की बात कही है। आशंका जताई जा रही है कि प्रश्न पत्र किसी परीक्षा केंद्र से ही लीक किया गया है।
विज्ञापन
5 of 7
श्री डी सी वैदिक इंटर कॉलेज, आगरा की प्राचार्य डॉ गुंजन आर्य।
- फोटो : Amar Ujala
UP Board Paper Leak: प्रशासन ने की थी तैयारी
श्री डी सी वैदिक इंटर कॉलेज, आगरा की प्राचार्य डॉ गुंजन आर्य ने बताया कि सरकार ने इस साल कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए अच्छी तैयारी की थी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षक के अलावा अतिरिक्त परीक्षक की भी तैनाती की गई थी। इसके अलावा केंद्रों पर बड़ी संख्या में सीसीटीवी की व्यवस्था की गई थी। सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए लखनऊ में एक कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई थी। उन्होंने बताया कि आईसीएसई और सीबीएसई की परीक्षा में पेपर परीक्षा से आधे घंटे पहले केंद्र तक पहुंचते हैं। वहीं, यूपी बोर्ड की परीक्षा कहीं बड़े स्तर पर आयोजित होती है। इस कारण प्रश्नपत्र को कहीं पहले परीक्षा केंद्रों तक पहुंचा दिया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X