😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
IAS Tina Dabi 2015-16 UPSC Topper Success Story Tina Dabi Educaion Profile and Qualification
{"_id":"6242f77f9b67bb59a94afe22","slug":"ias-tina-dabi-2015-16-upsc-topper-success-story-tina-dabi-educaion-profile-and-qualification","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IAS Tina Dabi: आईएएस टीना डाबी, जानें कहां से और कितनी पढ़ी-लिखी हैं यूपीएससी टॉपर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IAS Tina Dabi: आईएएस टीना डाबी, जानें कहां से और कितनी पढ़ी-लिखी हैं यूपीएससी टॉपर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:12 AM IST
सार
IAS Tina Dabi 2015-16 UPSC Topper Success Story Educaion Profile: राजस्थान सरकार के वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर सेवारत आईएएस अधिकारी टीना डाबी अब भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रदीप गवांडे से शादी करने वाली हैं। इसकी जानकारी टीना डाबी ने आईएएस प्रदीप गवांडे के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर दी है।
विज्ञापन
1 of 5
टीना डाबी, आईएएस अधिकारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा-2015 में टॉप रहीं और 2016 के बैच की आईएएस अधिकारी टीना डाबी एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उनके चर्चा में रहने का कारण कोई धार्मिक, प्रशासनिक फैसला या राजनीतिक निर्णय नहीं हैं। इस बार मामला थोड़ा निजी है, लेकिन खुद टीना ने इसे सार्वजनिक कर दिया है। टीना डाबी दूसरी बार शादी करने जा रही हैं।
राजस्थान सरकार के वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर सेवारत आईएएस अधिकारी टीना डाबी अब भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रदीप गवांडे से शादी करने वाली हैं। इसकी जानकारी टीना डाबी ने आईएएस प्रदीप गवांडे के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर दी है। आइए जानते हैं कौन हैं टीना डाबी और कहां से पढ़ी हैं तथा उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में ...
Trending Videos
2 of 5
यूपीएससी टॉपर टीना डाबी और उनकी बहन रिया डाबी
- फोटो : सोशल मीडिया
पूरा डाबी परिवार सरकारी सेवा में
टीना डाबी का जन्म, मध्य प्रदेश के भोपाल में नौ नवंबर, 1993 को हुआ था। टीना के पिता जसवंत डाबी भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल में महा प्रबंधक रहे हैं। जबकि, उनकी मां हिमानी डाबी भी भारतीय इंजीनियरिंग सेवा की अधिकारी रही हैं। टीना की छोटी बहन रिया डाबी भी 2020-21 की सिविल सेवा परीक्षा के टॉपर्स में शामिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
टीना डाबी, आईएएस अधिकारी
- फोटो : facebook
2015 में पहली बार दी थी परीक्षा, 2016 के बैच की आईएएस अधिकारी बनीं
परिवार के भोपाल से दिल्ली शिफ्ट होने के बाद टीना की शुरुआती पढ़ाई जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल, नई दिल्ली से हुई थी। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद टीना डाबी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमेन से राजनीति शास्त्र में स्नातक किया। उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की और 2015 के अपने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया टॉप किया। टीना डाबी प्रशिक्षण के बाद 2016 के बैच की आईएएस अधिकारी बनीं।
4 of 5
टीना डाबी और अतहर खान (फाइल)
- फोटो : Instagram
2018 में लव मैरिज की, 2020 में तलाक हुआ
एलबीएस एकेडमी, देहरादून में ही प्रशिक्षण के दौरान टीना डाबी और यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2015 के दूसरे टॉपर कश्मीर के अतहर खान एक-दूसरे के करीब आए। दोनों से 2018 में लव मैरिज की। इस शादी को लेकर टीना डाबी खूब चर्चा में रही थी। हालांकि, इनकी शादी ज्यादा टिक नहीं पाई और 20 नवंबर, 2020 को आईएएस जोड़े ने जयपुर की एक पारिवारिक अदालत में आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी। कोर्ट ने 10 अगस्त, 2021 को इनके तलाक को मंजूरी दे दी थी। इस मामले में भी टीना डाबी ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं।
विज्ञापन
5 of 5
टीना डाबी और प्रदीप गवांडे, आईएएस अधिकारी
- फोटो : सोशल मीडिया
अब आईएएस प्रदीप गवांडे से रचाएंगी शादी
टीना डाबी अब एक बार फिर शादी रचाने की तैयारी में है। उनकी दूसरी शादी राजस्थान में ही पदस्थ आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे से होने वाली है। प्रदीप गवांडे राजस्थान आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियम डिपार्टमेंट में निदेशक हैं। गवांडे चुरू जिले के कलेक्टर भी रह चुके हैं। इतना ही नहीं, आईएएस बनने से पहले प्रदीप चिकित्सक भी रहे हैं। प्रदीप का जन्म नौ दिसंबर, 1980 को महाराष्ट्र में हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X