सब्सक्राइब करें

Self-Doubt: खुद पर शक करना छोड़ें, नकारात्मक सोच से बाहर निकलें; आत्मविश्वास ही है आपकी सबसे बड़ी ताकत

जॉन रोड्स हार्वर्ड, बिजनेस रिव्यू Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 03 Apr 2026 02:07 PM IST
सार

Confidence Building: खुद पर संदेह और नकारात्मक सोच अक्सर हमारे मनोबल और निर्णयों को प्रभावित करती है। जब ऐसा महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। इसके बजाय, ठोस और सकारात्मक कदम उठाना जरूरी है, ताकि आत्मविश्वास बढ़े और आप हर चुनौती का सामना आसानी से कर सकें।

विज्ञापन
Overcome Self-Doubt: Trust Your Abilities to Face Any Challenge
Self-Doubt - फोटो : freepik

Self-Doubt: मान लीजिए, आप पिछले कई वर्षों से नौकरी कर रहे हैं। आप एक सक्षम और मेहनती कर्मचारी हैं और आने वाले महीनों में पदोन्नति की उम्मीद रखते हैं। लेकिन जैसे-जैसे आप अपने लक्ष्य के करीब पहुंचते जाते हैं, मन में नकारात्मक विचार आने लगते हैं, जैसे-मैं ऐसा नहीं हूं या मुझे हर हाल में परफेक्ट होना चाहिए। ऐसी आत्म-संदेह पैदा करने वाली धारणाएं आपकी सफलता की राह में बाधा बन सकती हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए एक प्रभावी तरीका यह है कि आप अपने मन में पनपने वाली नकारात्मकता को पहचानें और फिर कुछ ठोस कदम उठाएं।

Trending Videos
Overcome Self-Doubt: Trust Your Abilities to Face Any Challenge
Self-Doubt - फोटो : freepik

पहचान करें

आत्म-संदेह की शुरुआत अक्सर एक छिपे नकारात्मक विचार से उत्पन्न होती है। मुश्किल समय में अपने मन की बात को समझें और खुद से पूछें कि आप अपने बारे में क्या सोच रहे हैं? हो सकता है यही सोच आपको आगे बढ़ने से रोक रही हो। इसे पहचानकर बदलने की कोशिश करें। याद रखें, हर सोच सच नहीं होती, कई बार यह सिर्फ हमारी बनाई हुई धारणा होती है। अगर आप इसे चुनौती दें और सकारात्मक सोच अपनाएं, तो आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Overcome Self-Doubt: Trust Your Abilities to Face Any Challenge
Self-Doubt - फोटो : freepik

नई शुरुआत करें

जब भी मन में नकारात्मक विचार आए, उसे सच मानने के बजाय उस पर सवाल करें और उसके खिलाफ प्रमाण ढूंढें। फिर उसे संतुलित सोच में बदलें, जैसे-मैं गलती नहीं कर सकता, की जगह मैं सीखते हुए बेहतर करूंगा। इससे आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। धीरे-धीरे यह अभ्यास आपकी सोच को अधिक सकारात्मक और यथार्थवादी बनाता है।

Overcome Self-Doubt: Trust Your Abilities to Face Any Challenge
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

कार्रवाई करें

सिर्फ सोच बदलना काफी नहीं है, उसे अपने काम में दिखाना भी जरूरी है। छोटे-छोटे कदम उठाकर अपने नकारात्मक विचारों को गलत साबित करें और हर छोटी सफलता पर ध्यान दें, इससे आत्मविश्वास धीरे-धीरे बढ़ता है। साथ ही, दिन में तीन से चार बार सकारात्मक बातें दोहराएं कि 'मैं सक्षम हूं,' 'मैं सीख सकता हूं।' इससे आपकी सोच मजबूत होगी।

  • पहले तो यह समझें कि मन में नकारात्मकता का आना स्वाभाविक है।
  • नकारात्मक सोच को संतुलित और रचनात्मक विचारों में बदलें, जैसे-मैं कोशिश कर सकता हूं।
  • समझें कि कुछ मान्यताएं अतीत से जुड़ी होती हैं, जो पहले मददगार थीं, वे अब आपकी प्रगति में बाधक बन सकती हैं, इसलिए उन्हें छोड़ना सीखें।

 

विज्ञापन
Overcome Self-Doubt: Trust Your Abilities to Face Any Challenge
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

आत्म-जागरूक रहें

कई बार हमारी नकारात्मक सोच पुराने अनुभवों से पैदा होती है। शायद उस समय यही सोच हमें सुरक्षित महसूस कराती थी, लेकिन अब वही सोच हमें आगे बढ़ने से रोक सकती है। इसलिए खुद से पूछें कि क्या यह सोच आज भी आपके लिए उपयोगी है या नहीं। इसे पहचानकर आप पुरानी धारणाओं को छोड़कर नई सकारात्मक सोच अपना सकते हैं और अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed