फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

NTA: नकल करने वालों पर आपराधिक कानून के तहत दर्ज होगा केस, एनटीए में होगी रिसर्च एंड डेवलेपमेंट सेल की स्थापना

Wed, 18 Dec 2024 07:48 AM IST
आकाश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 18 Dec 2024 07:48 AM IST
सार

UFM: नकल, धोखाधड़ी, पेपर लीक जैसे घटनाओं की रोकथाम के लिए बड़ा कदम उठाते हुए अब इन मामलों में लिप्त उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक कानून के तहत मामाल दर्ज होगा। ऐसी शिकायतों के लिए अलग से पोर्टल बनेगा। 
 

विज्ञापन
Case will be filed under criminal law for UFM, Research and Development Cell will be established in NTA
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

New Delhi: अब नकल या धोखाधड़ी करने वाले विद्यार्थियों पर आपराधिक कानून में मामला दर्ज होगा। एनटीए में परीक्षाओं की सुचिता बनाए रखने, नकल, धोखाधड़ी, पेपर लीक जैसे घटनाओं की रोकथाम के लिए रिसर्च एंड डेवलेपमेंट सेल बनाने का फैसला लिया गया है। यह सेल देशभर के सेंटर, शिकायत आदि पर नजर रखेगा।

Case will be filed under criminal law for UFM, Research and Development Cell will be established in NTA
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

शिकायत मिलने पर संबंधित टीम करेगी ऑडिट जांच

एनटीए वेबसाइट पर ऐसी शिकायतों के लिए अलग से पोर्टल बनेगा। यदि किसी सेंटर में छोटी भी शिकायत आती है तो तुरंत संबंधित टीम उसकी ऑडिट जांच करेगी। ऐसे सेंटर को तुरंत डीबार कर दिया जाएगा। नए नियमों में कदाचार करते पाए जाने पर भारतीय न्याय संहिता के तहत सीधे मामला दर्ज होगा।

Case will be filed under criminal law for UFM, Research and Development Cell will be established in NTA
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

अब तक क्या होता था?

अभी तक अदालत से ऐसे छात्रों के भविष्य को देखते हुए उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता था। लेकिन 2025 की परीक्षाओं से ऐसे छात्र कभी दोबारा परीक्षा, नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। अब कोई छात्र किसी दूसरे शहर में परीक्षा केंद्र की मांग करता है या एक ही परीक्षा केंद्र के लिए अलग-अलग शहरों या राज्यों के छात्र मांग करते हैं तो उनकी अब जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Case will be filed under criminal law for UFM, Research and Development Cell will be established in NTA
AI Tool - फोटो : Freepik

एआई टूल की मदद लेगा एनटीए

एनटीए ऐसा एआई टूल प्रयोग करेगा, जिसमें ऐसे उम्मीदवार और परीक्षा केंद्र शॉर्टलिस्टेड हो जाएंगे। रिसर्च एंड डेवलेपमेंट सेल के अधिकारी फोन पर ऐसे सेंटर की मांग करने वाले छात्रों से बाकायदा वेरिफिकेशन करेंगे। इसमें यदि छात्र पूछताछ में सही उत्तर देने में नाकाम होता है तो फिर उसको वह मनपसंद सेंटर नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
Case will be filed under criminal law for UFM, Research and Development Cell will be established in NTA
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

जिस परीक्षा में दो लाख से अधिक  छात्र, उसे कई शिफ्ट में करें

जिस परीक्षा में दो लाख से अधिक छात्र होंगे, वह जेईई मेन की तर्ज पर कई शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। अभी तक इस तरह का कोई नियम नहीं था। परीक्षा केंद्र का हर कोना सीसीटीवी निगरानी में रहेगा। उसका रिकार्ड एक साल तक रहेगा। परीक्षा के दौरान हर 15 मिनट के बाद सीसीटीवी और छात्र के फोटो का मिलान होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed