सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सीबीएसई बोर्ड : परीक्षाएं स्थगित हों या नहीं, इन आंसर राइटिंग टिप्स से मजबूत करें तैयारी

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 14 Apr 2021 08:13 AM IST
सार

CBSE Board Exam 2021 : सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं टाल दी जाएं या फिर इन्हें ऑनलाइन आयोजित किया जाए, लेकिन आपको अपनी तैयारी मजबूत रखनी चाहिए। इसलिए, इस खबर में बोर्ड परीक्षाओं की आंसर राइटिंग स्टाइल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
CBSE Board Exam 2021 Preparation and Answer Writing Tips for Board Students
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तैयारी के टिप्स - फोटो : Amar Ujala Graphics

सीबीएसई बोर्ड 2021 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को टालने या नहीं टालने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में सरकार जल्द ही निर्णय कर सकती है। संभव है कि परीक्षाएं टाल दी जाएं या फिर इन्हें ऑनलाइन आयोजित किया जाए, लेकिन आपको अपनी तैयारी मजबूत रखनी चाहिए। इसलिए, इस खबर में बोर्ड परीक्षाओं की आंसर राइटिंग स्टाइल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 04 मई से शुरू होने जा रही है।  

Trending Videos
CBSE Board Exam 2021 Preparation and Answer Writing Tips for Board Students
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

गौरतलब है कि 12वीं बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर 04 मई को होना है। ऐसे में विद्यार्थियों को बिना समय गंवाए अपनी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं लिखित माध्यम से होती हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सवालों को जवाब लिखने पड़ते हैं। जबकि अधिकांश प्रतियोगी परीक्षाएं बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर शैली में होती हैं। इसके कारण अधिकांश विद्यार्थी अपनी तैयारी प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से करते हैं। जबकि लिखित परीक्षा में सवालों के जवाब लंबे-लंबे लिखने होते हैं। इस स्थिति में विशेषज्ञों के बताए टिप्स आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
CBSE Board Exam 2021 Preparation and Answer Writing Tips for Board Students
बोर्ड परीक्षा की तैयारी के टिप्स - फोटो : Amar Ujala Graphics

पिछले साल भी कोरोना महामारी के साये में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। 12वीं के परिणाम में 5.38 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। 38,686 ने 95 फीसदी और 1.57 लाख विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए थे। हालांकि, सीबीएसई ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए इस बार बोर्ड परीक्षा के पाठ्यक्रम में 30 फीसदी तक की कटौती भी की है। खैर, हम बात कर रहे हैं लिखित परीक्षा में उत्तर लिखने की शैली के बारे में। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए लिखित परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी करना जरूरी हो जाता है। इसके लिए छात्रों को अपनी लेखन शैली पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

CBSE Board Exam 2021 Preparation and Answer Writing Tips for Board Students
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा लेटेस्ट न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala Graphics

सीबीएसई बोर्ड आंसर राइटिंग टिप्स 

  • इसके लिए छात्र अभी से ही पुराने प्रश्न पत्र और मॉडल क्वेश्चन पेपर को सॉल्व करने का अभ्यास शुरू कर दें। 
  • बिना अच्छी तैयारी के परीक्षा के दौरान आंसर राइटिंग बेहद मुश्किल होता है।
  • लेकिन अगर हम आंसर राइटिंग को लेकर अपनी खुद की तैयारी को मजबूत कर लें तो यह काम आसान हो जाता है। 
  • आपके उत्तर यानी आंसर किसी अखबार की खबर की तरह होना चाहिए। 
  • उसमें शीर्षक, उप शीर्षक, बुलेट पॉइंट्स और सारांश या हाईलाइट होना जरूरी है। 
  • ताकि कॉपी जांचने वालों की नजर तुरंत सारांश या हाईलाइट और बुलेट पॉइंट्स पर पड़े और वे उसे बारीकी से जांचें। 
  • प्रश्न में जो पूछा जाए सिर्फ उसी बिंदु के आधार पर अपना आंसर लिखें।

विज्ञापन
CBSE Board Exam 2021 Preparation and Answer Writing Tips for Board Students
Board Exam News Update - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सीबीएसई बोर्ड आंसर राइटिंग टिप्स 

  • आंसर को ज्यादा घुमा-फिराकर लिखने और अनावश्यक तथ्यों से बचना चाहिए। 
  • प्रश्न में जो बातें पूछी गईं हैं उनका सबका सीधा और सटीक जवाब लिखें।
  • अगर प्रश्न दो हिस्सों में हैं तो उसका उत्तर भी दो भागों में विभाजित कर ही लिखें। 
  • जरूरत के अनुसार, डायग्राम्स, उदाहरण, फ्लोचार्ट आदि का इस्तेमाल करें।
  • प्रश्न और उत्तर से संबंधित रिपोर्ट्स और कोट्स का हवाला जरूर दें।
  • हमेशा टॉपर्स के लिखने के तरीके से सीखने की कोशिश करनी चाहिए।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed